BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 04:43 PM
  • 38.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. रामबन में बादल फटने से तबाही : सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश
  2. खड़गे के बिहार दौरे को आरजेडी प्रवक्ता मृत्यंजय तिवारी ने बताया ‘चुनावी रणनीति’
  3. दिल्ली सरकार का लक्ष्य टैंकर माफिया को खत्म कर हर घर तक पानी पहुंचाना है: सीएम रेखा गुप्ता
  4. आज से दिल्ली में दौड़ेंगे 1,111 जीपीएस युक्त वॉटर टैंकर, दिखाई गई हरी झंडी, दावा- पानी की बर्बादी और चोरी पर लगेगी लगाम
  5. भाजपा आज से शुरू कर रही ‘वक्फ सुधार जन जागरूकता अभियान’
  6. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  7. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  8. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  9. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा
  10. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को मुर्शिदाबाद हिंसा पर लेना चाहिए संज्ञान : आचार्य प्रमोद कृष्णम
  11. केसी त्यागी ने वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट को बताया सर्वोच्च, बंगाल में सुशासन की मांग
  12. बांग्लादेश में हिंदू नेता की हत्या की खड़गे ने की निंदा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
  13. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  14. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  15. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं

पीएम मोदी ने दिग्गज स्क्वैश खिलाड़ी राज मनचंदा के निधन पर जताया दुख

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 04 दिसंबर 2024, 5:34 PM IST
पीएम मोदी ने दिग्गज स्क्वैश खिलाड़ी राज मनचंदा के निधन पर जताया दुख
Read Time:3 Minute, 4 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। छह बार के भारतीय स्क्वैश चैंपियन और अर्जुन पुरस्कार विजेता ब्रिगेडियर (रि.) राज मनचंदा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया। पीएम मोदी ने राज मनचंदा को भारतीय स्क्वैश के सच्चे दिग्गज के रूप में सराहना की, जो अपने समर्पण और उत्कृष्टता के लिए जाने जाते थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी सैन्य सेवा के दौरान प्रदर्शित राष्ट्र के प्रति उनके कार्यनिष्पादन की भी सराहना की।

पीएम मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”राज मनचंदा जी के निधन से दुखी हूं, जो भारतीय स्क्वैश के सच्चे दिग्गज थे। वे अपने समर्पण और उत्कृष्टता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने जो पुरस्कार जीते, उसके अलावा खेल के प्रति उनका जुनून और पीढ़ियों को प्रेरित करने की उनकी क्षमता ने उन्हें वास्तव में दूसरों से अलग बनाया।”

उन्होंने आगे लिखा, ”स्क्वैश कोर्ट से परे, राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा उनकी सैन्य सेवा में भी परिलक्षित होती थी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।”

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी राज मनचंदा के निधन पर शोक जताया। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ”भारतीय स्क्वैश के ‘ओल्ड फॉक्स’ ब्रिगेडियर राज मनचंदा के आकस्मिक निधन से दुखी हूं, जिन्होंने खेल के प्रति अपने जुनून और उत्कृष्टता से पीढ़ियों को प्रेरित किया। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।”

पूर्व भारतीय स्क्वैश चैंपियन ब्रिगेडियर राज मनचंदा का निधन रविवार को हो गया था। छह बार राष्ट्रीय खिताब जीत चुके मनचंदा ने 79 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी परिवार के करीबी सूत्रों ने दी। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को दिल्ली के बरार स्क्वायर में किया गया।

अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित राज मनचंदा भारतीय स्क्वैश जगत के सबसे चर्चित चेहरे थे। वह 1977 से 1982 के बीच लगातार छह बार राष्ट्रीय चैंपियन रहे। उन्होंने सेना के लिए अभूतपूर्व 11 खिताब भी जीते।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *