BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 16 अप्रैल 2025 08:18 PM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. वक्फ पर सर्वोच्च न्यायालय में बहस, सीजेआई बोले- आर्टिकल 26 धर्मनिरपेक्ष, यह सभी पर लागू
  2. नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा सरकार 5 साल से माहौल बना रही है : जीतू पटवारी
  3. मुर्शिदाबाद हिंसा पर टीएमसी विधायक ने मांगी माफी, कहा- जो हुआ वो दुखद
  4. मुर्शिदाबाद के कुछ हिस्सों में घटनाएं हुई, लेकिन तोड़ मरोड़कर किया गया पेश : सीएम ममता बनर्जी
  5. नेहरू-गांधी परिवार ने देश को संपत्ति दी है, ली नहीं : दिग्विजय सिंह
  6. पंजाब किंग्स ने डिफेंड किया IPL इतिहास का सबसे छोटा स्कोर, केकेआर को 16 रनों से किया पस्त
  7. कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात सकारात्मक, इंडिया गठबंधन की रणनीति पर हुई चर्चा : तेजस्वी यादव
  8. सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को होगी वक्फ कानून पर सुनवाई, दोपहर दो बजे के लिए याचिका सूचीबद्ध
  9. नेशनल हेराल्ड केस : राहुल-सोनिया गांधी पर ईडी के आरोपपत्र से कांग्रेसी भड़के, बताया-बदले की भावना से की कार्रवाई
  10. पीएम मोदी की डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन से बातचीत, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा
  11. नेशनल हेराल्ड मामला : ईडी ने राहुल-सोनिया गांधी और सैम पित्रोदा के खिलाफ दायर किया आरोपपत्र, 25 अप्रैल को सुनवाई
  12. ईडी की कार्रवाई पर प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, ‘सरकार मुझे झुका नहीं सकती’
  13. बंगाल हिंसा पर सीएम योगी की दो टूक, ‘दंगाइयों का इलाज ही डंडा है, लातों के भूत बातों से कहां मानने वाले’
  14. रॉबर्ट वाड्रा को ईडी का दूसरा समन, जमीन से जुड़े सौदे के मामले में होगी पूछताछ
  15. भारत ने मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए किया अनुरोध, बेल्जियम ने की पुष्टि

प्रशांत किशोर डिप्रेशन में चले गए हैं, उनसे चुनौती की उम्मीद नहीं : दिलीप जायसवाल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 13 अप्रैल 2025, 4:16 PM IST
प्रशांत किशोर डिप्रेशन में चले गए हैं, उनसे चुनौती की उम्मीद नहीं : दिलीप जायसवाल
Read Time:3 Minute, 5 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने रविवार को जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वह डिप्रेशन में चले गए हैं। डिप्रेशन में चले जाने वाले लोगों से चुनौती की कोई उम्मीद नहीं होती है।

पटना के गांधी मैदान में जन सुराज पार्टी द्वारा शुक्रवार (11 अप्रैल) को एक रैली आयोजित की गई थी। इस रैली में खाली पड़ी कुर्सियों पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने रविवार को बीएनटी न्यूज़ से बातचीत की। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने उनकी रैली देखी। उनकी रैली में केवल 10-15 हजार लोग आए थे। वह बिहार में बदलाव रैली नहीं कर रहे हैं, वह ‘पैसा किशोर’ हैं।

उन्होंने आगे कहा कि रैली में लोगों की संख्या जब इतनी कम होती है, तो जाहिर सी बात है कि इंसान डिप्रेशन में चला जाता है। प्रशांत किशोर भी डिप्रेशन में चले गए हैं और जो व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार हो जाए, उससे चुनौती की क्या उम्मीद कर सकते हैं।

भाजपा के अन्य नेताओं ने भी प्रशांत किशोर की रैली पर निशाना साधा है। शनिवार को बीएनटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा था कि प्रदेश की जनता ऐसे लोगों को बाहर का रास्ता दिखाएगी, जो सिर्फ मुख्यमंत्री बनने के लिए बिहार आए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता बहुत ही समझदार है। जनता आम व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाती है। ऐसे लोगों को नहीं पूछने वाली है, जिनका मकसद सिर्फ मुख्यमंत्री बनना है।

भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने आगे कहा कि समस्या यह है कि कुछ लोग यह मानने लगते हैं कि वे जो चाहें कर सकते हैं। प्रशांत किशोर को भी अपने बारे में इसी तरह की उलझन थी। इस रैली से उनकी उलझन दूर हुई होगी।

बता दें कि बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसे लेकर जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को पटना के गांधी मैदान में रैली की। प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि इस रैली में पांच लाख लोग आएंगे। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *