BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 01 फ़रवरी 2025 11:28 PM
  • 17.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. केंद्रीय बजट पर राहुल गांधी का तंज, बोले- ‘गोली के घाव पर बैंड-एड’
  2. ‘सरकार ने हर वर्ग का रखा ख्याल’, कारोबारियों ने बजट का किया स्वागत
  3. बजट 2025 : अमित शाह, नड्डा और गडकरी ने की बजट की तारीफ, कहा- ‘यह आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप’
  4. बजट 2025 : जानिए क्या हुआ महंगा और क्या हुआ सस्ता?
  5. केंद्रीय बजट में केंद्र सरकार ने बिहार पर की ‘इनायत’, प्रदेश के विकास के लिए कई घोषणाएं
  6. बजट 2025 : 12 लाख तक की कमाई पर नहीं देना होगा टैक्स, महिलाओं-किसानों के लिए किए ये बड़े ऐलान
  7. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति पर फोकस
  8. भाजपा समर्थकों से केजरीवाल की अपील- वोट झाड़ू पर दो, नहीं तो जेब पर पड़ेगा 25 हजार का बोझ
  9. बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने वित्त मंत्री को खिलाई दही-चीनी, जानिए क्या है इस परंपरा का महत्व
  10. केंद्रीय बजट से पहले बड़ी सौगात, सात रुपये सस्ता हुआ एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर
  11. प्रयागराज : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज करेंगे महाकुंभ का दौरा, परिवार भी होगा साथ
  12. बजट सत्र 2025 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम दर्ज है सबसे लंबे बजट भाषण का रिकॉर्ड, आज पेश करेंगी 8वीं बार बजट
  13. दिल्ली चुनाव : चांदनी चौक में अरविंद केजरीवाल ने परिवार को ‘आप का बचत पत्र’ सौंपा
  14. कांग्रेस ने राहुल गांधी का वीडियो जारी कर केजरीवाल और आप सरकार पर कसा तंज
  15. आदिवासी महिला राष्ट्रपति का अपमान नहीं सहेंगे: चंपई सोरेन

बजट 2025 : जानिए क्या हुआ महंगा और क्या हुआ सस्ता?

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 फ़रवरी 2025, 4:01 PM IST
बजट 2025 : जानिए क्या हुआ महंगा और क्या हुआ सस्ता?
Read Time:2 Minute, 33 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का आम बजट पेश किया। बजट में की गई घोषणाओं के कई चीजों के दाम बढ़ने की संभावना है तो वहीं कई चीजें सस्ती भी होंगी।

सरकार ने लिथियम आयन बैटरी बनाने वाली कंपनियों के लिए इस्तेमाल होने वाली पूंजीगत वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी शून्य करने की घोषणा की है। इससे मोबाइल फोन और इलेक्ट्रिक वाहनों के दाम कम होने की उम्मीद है।

कई मेडिकल उपकरणों, जीवन रक्षक दवाओं और कैंसर से जुड़ी दवाओं को शून्य बेसिक कस्टम ड्यूटी की सूची में जोड़ा गया है। इससे इनके भी दाम कम होंगे।

आयातित मोटरसाइकिलों की विभिन्न श्रेणियों पर बेसिक कस्टम ड्यूटी में पांच से 20 प्रतिशत तक की कटौती की गई है।

घरेलू कपड़ा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए छोटे और मध्यम लूम्स के आयात शुल्क को 7.5 को घटाकर शून्य कर दिया गया है। इससे इस क्षेत्र में एमएसएमई को प्रोत्साहन मिलेगा और कपड़ों के दाम कम होने की उम्मीद है। वेट ब्लू लेदर और क्रस्ट लेदर पर इम्पोर्ट शुल्क को शून्य कर देने से इनके उत्पाद भी सस्ते होने की उम्मीद है।

इसके अलावा, एलसीडी/एलईडी टीवी सेट के लिए ओपन सेल्स विनिर्माण के लिए पूंजीगत वस्तुओं के आयात पर शुल्क 2.5 प्रतिशत से घटाकर शून्य करने से टेलीविजन सेट सस्ते होने की उम्मीद है।

तैयार कपड़ों की विभिन्न श्रेणियों के आयात पर शुल्क बढ़ाकर 20 प्रतिशत या 115 रुपये प्रति किलोग्राम (जो भी ज्यादा हो) कर दिया गया है। इसके अलावा इंटरैक्टिव फ्लैट पैनल डिस्प्ले पर कस्टम ड्यूटी 10 फीसदी से बढ़ाकर 20 फीसदी कर दी गई है। इससे इनके दाम भी बढ़ेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *