BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 15 अप्रैल 2025 08:14 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. वक्फ पर ईमानदारी से नहीं हुआ था काम, सिर्फ भू माफियों को हुआ लाभ : पीएम मोदी
  2. अंबेडकर जयंती : देश बाबा साहेब को कर रहा याद, समरसता मैराथन में दिल से दौड़े दिल्ली वाले
  3. मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, भारतीय एजेंसियों ने किया था अनुरोध: सूत्र
  4. पश्चिम बंगाल में लगे राष्ट्रपति शासन : जगदंबिका पाल
  5. जदयू के ‘भीम संवाद’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री अशोक चौधरी को दिया ‘टास्क’
  6. बाजवा पंजाब में 50 बम होने का कर रहे दावा, बताएं सोर्स, अन्यथा होगी कार्रवाई: भगवंत मान
  7. प्रशांत किशोर डिप्रेशन में चले गए हैं, उनसे चुनौती की उम्मीद नहीं : दिलीप जायसवाल
  8. राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी ने ‘सामाजिक परंपराओं और विविधता में एकता के प्रतीक’ बैसाखी की दी शुभकामनाएं
  9. आईपीएल 2025 : अभिषेक शर्मा की धुआंधार पारी से हैदराबाद ने पंजाब को 8 विकेट से रौंदा
  10. बंगाल में वक्फ अधिनियम को लेकर हिंसा : कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीएपीएफ की तत्काल तैनाती का दिया आदेश
  11. हेराल्ड हाउस केस : ईडी ने एसोसिएटेड जर्नल्स की संपत्तियां जब्त करने के लिए दिया नोटिस
  12. राहुल गांधी और चीन की कम्युनिष्‍ट पार्टी के बीच समझौते से देश का व्यापार घाटा 25 गुना बढ़ा : पीयूष गोयल
  13. सुखबीर सिंह बादल फिर बने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष
  14. देशभर में यूपीआई लेनदेन में दिक्कत, ‘तकनीकी समस्या’ बनी वजह
  15. दिल्ली एमसीडी में मेयर चुनाव की तैयारी तेज, भाजपा और ‘आप’ में कांटे की टक्कर

बरनाला में विशाल किसान रैली का आयोजन, जगजीत सिंह डल्लेवाल का पंजाब सरकार पर हमला

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 08 अप्रैल 2025, 1:17 AM IST
बरनाला में विशाल किसान रैली का आयोजन, जगजीत सिंह डल्लेवाल का पंजाब सरकार पर हमला
Read Time:5 Minute, 9 Second

बीएनटी न्यूज़

बरनाला। आमरण अनशन समाप्त करने के बाद किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने बरनाला में एक विशाल किसान रैली का आयोजन किया। इस रैली में हजारों की संख्या में किसानों ने भाग लिया। रैली को संबोधित करते हुए डल्लेवाल ने पंजाब सरकार पर किसानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार ने किसानों की पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है।

इस रैली में काका सिंह कोटड़ा, अभिमन्यु कोहाड़ और युवा किसान नेता प्रीतपाल सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि आमरण अनशन और शांतिपूर्ण संघर्ष को पुलिस बल द्वारा बलपूर्वक दबा दिया गया। किसानों की ट्रालियां चुराने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई करने के बजाय, किसानों के खिलाफ ही मामले दर्ज किए गए। यह स्पष्ट रूप से दिखाता है कि पंजाब सरकार किसानों के खिलाफ काम कर रही है। दिल्ली आंदोलन के दौरान केंद्र सरकार द्वारा मानी गई मांगों को लागू करने के बजाय 13 फरवरी 2024 को दिल्ली कूच के दौरान हरियाणा की भाजपा सरकार ने किसानों के खिलाफ अत्याचार किए। सड़कों पर दीवारें बनाई गईं, गड्ढे खोद दिए गए और किसानों पर आंसू गैस, रासायनिक गैस और मोर्टार इंजेक्टर से हमला किया गया।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के इशारे पर पुलिस ने प्रीतपाल सिंह को घायल किया। 13 फरवरी से खनौरी और शंभू बॉर्डर पर किसानों द्वारा शांतिपूर्ण आंदोलन किया जा रहा था, लेकिन पंजाब सरकार ने इन किसानों की पीठ में छुरा घोंपते हुए उन्हें गिरफ्तार किया और पुलिस ने उनकी संपत्ति को लूटा। जब पंजाब सरकार ने किसानों पर हमला किया और हजारों पुलिस बल भेजकर उन्हें गिरफ्तार किया, तो पुलिस की जिम्मेदारी थी कि वह किसानों की संपत्ति की रक्षा करे, क्योंकि वह सब पुलिस प्रशासन की निगरानी में था। लेकिन इसके बजाय, पुलिस प्रशासन ने किसानों की ट्रालियां चुराने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की और उल्टे किसानों के खिलाफ ही मामले दर्ज किए।

उन्होंने कहा कि यह सब कुछ पंजाब सरकार की मिलीभगत से हुआ है और यह कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। “किसानों को हुए नुकसान की एक-एक पाई पंजाब सरकार से ली जाएगी। मेरी जिंदगी मेरे लोगों की अमानत है और मैं अपनी आखिरी सांस तक उनके हक के लिए लड़ता रहूंगा। डल्लेवाल ने आगे कहा कि किसानों के आंदोलन की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही है कि अब एमएसपी गारंटी कानून का मुद्दा संसद में उठ चुका है और विपक्षी दल इस पर केंद्र सरकार पर दबाव बना रहे हैं।

क‍िसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने इस अवसर पर कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल ने देश भर के किसानों की आवाज को मजबूती से उठाया है और उन्होंने अपने आमरण अनशन को खत्म करने के बाद किसान रैलियों का सिलसिला शुरू कर दिया है।

काका सिंह कोटड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार ने 19 मार्च के बाद किसानों के दमन का सिलसिला शुरू कर दिया। “जगजीत सिंह डल्‍लेवाल को गिरफ्तार किया गया और 10 दिन तक पानी तक नहीं पिया। लेकिन इसके बाद पंजाब सरकार को अपनी गलतियों का अहसास हुआ और सभी नेताओं को रिहा किया गया।

उन्होंने आगे कहा कि इस रैली के बाद, बठिंडा, मानसा, संगरूर और बरनाला से किसान धनौला की अनाज मंडी में एकत्र हुए और आगामी दिनों में पंजाब भर में जिला और ब्लॉक स्तर पर किसान रैलियों का आयोजन किया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *