BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 25 मई 2025 05:02 AM
  • 22.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत कभी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा : विदेश मंत्री
  2. विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्रंप के मध्यस्थता के दावे को फिर किया खारिज
  3. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
  4. पाकिस्तान इंसानियत में विश्वास नहीं करता, उसने आतंकवाद को अपना मॉडल बनाया : प्रियंका चतुर्वेदी
  5. ‘जाति जनगणना को लेकर निडर होकर जनता के बीच जाएं’, खड़गे की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील
  6. निशिकांत दुबे कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे, लेकिन 1991 का समझौता चंद्रशेखर सरकार के दौर में हुआ: तारिक अनवर
  7. छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में घायल को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, स्कीम आज से लागू
  8. संजय राउत ने राहुल गांधी के सवाल को बताया जनता की आवाज, बोले- पाकिस्तान पर नहीं कर सकते भरोसा
  9. निशिकांत दुबे की पोस्ट को सुप्रिया श्रीनेत ने बताया ‘फर्रे’, बोलीं- इससे जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पीएम मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और सैन्य शक्ति का प्रतीक: अमित शाह
  11. पूर्वोत्तर राज्य बन रहे भारत का डिजिटल गेटवे: पीएम नरेंद्र मोदी
  12. निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को दिया जवाब, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा सांसद की समझ पर उठाया सवाल
  13. ‘कांग्रेस ने सरेंडर किया’, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की केंद्र से मांग 1991 समझौते की जांच कराई जाए
  14. पीएम मोदी के रहते दूसरे गठबंधन में नहीं जा सकता: चिराग पासवान
  15. तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2

बिहार में कांग्रेस की ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा से राजद असहज!

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 मार्च 2025, 10:00 PM IST
बिहार में कांग्रेस की ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा से राजद असहज!
Read Time:4 Minute, 6 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने अखिलेश प्रसाद सिंह को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर राजेश कुमार को नेतृत्व सौंप दिया है। इस बदलाव को लेकर राजद के असहज होने की बात कही जा रही है, हालांकि मुख्य विपक्षी दल के नेता खुलकर कुछ बोल नहीं रहे हैं।

राजेश कुमार के बिहार कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) ने तेजस्वी यादव पर तंज कसा है। जदयू प्रवक्ता अरविंद निषाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “तेजस्वी यादव को टेंशन देने वाला समाचार आ गया है। महागठबंधन में शामिल दलों के लिए खुशखबरी… बधाई हो।” उन्होंने इस पोस्ट में राजद नेता तेजस्वी यादव को टैग भी किया है।

बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कृपा से राजेश कुमार जीते हैं। वह ललन भुइया की सीटिंग सीट से चुनाव लड़े और जीते हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि हमने खुद जदयू की सिटिंग सीट को कांग्रेस के कोटे में देने के लिए नीतीश कुमार के पैर पकड़ लिए थे।

कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

भाजपा के विधान पार्षद संजय मयूख ने कहा कि कांग्रेस कितना भी प्रदेश अध्यक्ष बदल लें, जीरो से आगे नहीं बढ़ पाएगी।

इस बीच, कांग्रेस ने ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ नाम से पदयात्रा शुरू की है। यह यात्रा पश्चिमी चंपारण के भीतिहरवा गांधी आश्रम से शुरू हुई है और विभिन्न जिलों से होकर 14 अप्रैल को राजधानी पटना पहुंचेगी। इस यात्रा में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।

राजद के नेता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को एक्टिव रहना ही चाहिए। संविधान में जो आस्था रखते हैं, उन्हें आम अवाम को देश और प्रदेश की हालत से अवगत कराना ही चाहिए। कांग्रेस को इससे लाभ के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेहनत करनी ही चाहिए।

राजद के विधायक राकेश रौशन इस यात्रा पर कहते हैं कि पलायन बिहार का बड़ा मुद्दा है। यह जनहित का मुद्दा है, इस पर यात्रा करना ही चाहिए। इसमें हम लोगों का विरोध नहीं है। कन्हैया कुमार कोई नया चेहरा नहीं हैं। इससे पहले भी वह चुनाव लड़ चुके हैं। वैसे उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के पास अपना वोट नहीं है।

भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को प्रदेश अध्यक्ष बदलने से कोई लाभ नहीं होने वाला है। कांग्रेस के पास कोई पूंजी नहीं है और राजेश कुमार को खजांची बना दिया गया है।

कन्हैया कुमार की यात्रा पर तंज करते हुए उन्होंने कहा कि ‘खंड खंड’ में सोचना कांग्रेस की प्रवृत्ति है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *