BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 13 मार्च 2025 06:18 AM
  • 20.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. हरियाणा नगर निकाय चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर पीएम मोदी, अमित शाह ने जताई खुशी
  2. संभल के शाही जामा मस्जिद में जुम्मे की नमाज 2:30 बजे, होली पर शांति की अपील
  3. नवी मुंबई, दिल्ली में होली के दिन दोपहर बाद शुरू होगी मेट्रो सेवा
  4. दिल्ली में रोहिंग्याओं के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई, उपराज्यपाल का कदम सराहनीय : मोहन सिंह बिष्ट
  5. दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, बताया राष्ट्र सेवा का प्रतीक
  6. फरीदाबाद निगम चुनाव : प्रवीण जोशी बनीं मेयर, जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं का जताया आभार
  7. मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर पीएम मोदी ने कहा, ‘गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं’
  8. बिहार विधान परिषद में नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच टकराव
  9. मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे गए
  10. ++रूस-यूक्रेन युद्ध : क्या है ट्रंप का 30 दिवसीय युद्ध विराम समझौता ? जेलेंस्की हुए सहमत, पुतिन पर टिकी सबकी निगाहें
  11. मॉरीशस संसद की नई इमारत के निर्माण में भारत करेगा सहयोग : पीएम मोदी
  12. देश के अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक अधिकारों को छीनने की कोशिश की जा रही: अधीर रंजन चौधरी
  13. कांग्रेस पार्टी ‘आप’ के साथ गठबंधन नहीं करना चाहती : संदीप दीक्षित
  14. जम्मू-कश्मीर: सांबा में पाकिस्तानी झंडे वाला गुब्बारा मिला, हड़कंप मचा
  15. संभल जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई की इजाजत, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दिया आदेश

बिहार विधान परिषद में नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच टकराव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 12 मार्च 2025, 10:06 PM IST
बिहार विधान परिषद में नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच टकराव
Read Time:2 Minute, 37 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार विधान परिषद में मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बीच टकराव देखने को मिला। इसके बाद सदन से बाहर निकली राबड़ी देवी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री महिलाओं को अपमानित करते हैं।

दरअसल, बिहार विधान परिषद में राबड़ी देवी ने सरकार को घेरते हुए कहा कि बिहार में कोई काम नहीं हुआ है। इसे सुनकर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जाहिर की। इस दौरान उन्होंने राजद सरकार को लेकर बोलना शुरू किया। इसके बाद राजद के सदस्य सदन से बाहर निकल गए।

राबड़ी देवी ने बाहर आकर पत्रकारों से कहा, “नीतीश कुमार कुछ भी बोलते रहते हैं। महिलाओं का अपमान करते हैं। उन्होंने सदन में हमें भी अपमानित किया। नीतीश कुमार कहते हैं कि 2005 से पहले कोई कपड़ा पहनता था? उन्होंने केवल मेरा नहीं, पूरे बिहार की महिलाओं का अपमान किया है।”

उन्होंने कहा कि 2005 के पहले काम नहीं होता था, फाइल देखिए कि क्या-क्या काम हुआ था। बिहार की जनता नहीं जानती है क्या? हम लोगों ने महिलाओं, पिछड़े, अति पिछड़े, अल्पसंख्यकों, सभी के लिए काम किए हैं।

उन्होंने कहा कि क्या नीतीश कुमार 2005 के पहले नहीं थे? पत्रकारों से भी उन्होंने कहा कि आप लोगों ने पहले हुए कामों को नहीं देखा है क्‍या? पहले बाजार, हाट नहीं था, तो व्यापार कैसे होता था?

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार दो बार सदन में हमें अपमानित कर चुके हैं। मुख्यमंत्री के पीछे पांच-छह लोग हैं, जो उन्‍हें सिखाते हैं, वही सीएम बोलते हैं। सीएम भाजपा की गोद में हैं और वही लोग कान भरते हैं। इनकी पार्टी के भी तीन-चार लोग हैं, जो उनके कान में फूंकते रहते हैं। नीतीश कुमार को उनके ही लोग बेइज्जत कराते रहते हैं। वही सिखाते हैं कि ऐसे बोलिए। सीएम के बयान के बाद हम लोगों ने सदन का बहिष्कार कर दिया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *