BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 13 अप्रैल 2025 07:55 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : अभिषेक शर्मा की धुआंधार पारी से हैदराबाद ने पंजाब को 8 विकेट से रौंदा
  2. बंगाल में वक्फ अधिनियम को लेकर हिंसा : कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीएपीएफ की तत्काल तैनाती का दिया आदेश
  3. हेराल्ड हाउस केस : ईडी ने एसोसिएटेड जर्नल्स की संपत्तियां जब्त करने के लिए दिया नोटिस
  4. राहुल गांधी और चीन की कम्युनिष्‍ट पार्टी के बीच समझौते से देश का व्यापार घाटा 25 गुना बढ़ा : पीयूष गोयल
  5. सुखबीर सिंह बादल फिर बने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष
  6. देशभर में यूपीआई लेनदेन में दिक्कत, ‘तकनीकी समस्या’ बनी वजह
  7. दिल्ली एमसीडी में मेयर चुनाव की तैयारी तेज, भाजपा और ‘आप’ में कांटे की टक्कर
  8. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  9. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  10. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  11. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  12. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  13. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  14. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  15. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 11 अप्रैल 2025, 11:38 PM IST
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
Read Time:2 Minute, 46 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को दावा किया है कि आतंकी तहव्वुर राणा को बिहार चुनाव से ठीक पहले फांसी की सजा दी जाएगी। इसके बाद केंद्र की मोदी सरकार पूरे देश में डंका पीटेगी कि उन्होंने तहव्वुर राणा को फांसी की सजा दिलाई है। भाजपा तहव्वुर राणा मामले में सिर्फ राजनीति कर रही है और यह लोग राजनीति के लिए किसी भी स्तर तक जा सकते हैं।

शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान सांसद संजय राउत ने कहा कि तहव्वुर राणा एक आतंकवादी है, वह मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड है। वह एक ऐसा आतंकवादी है, जिसका सीधा संबंध पाकिस्तान से है। 26/ 11 हमले में उसने अहम भूमिका निभाई। ऐसे आतंकी को भारत लाया गया। हमें इसका स्वागत करना चाहिए। भारत सरकार के प्रयासों की सराहना करनी चाहिए। हमारी जांच एजेंसियों की तारीफ होनी चाहिए। लेकिन, भाजपा का इरादा ठीक नहीं है। तहव्वुर राणा को भारत लाने के बाद भाजपा इसमें भी क्रेडिट लेना चाहती है कि आतंकी को वो लेकर आए। यह बात ठीक नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि आतंकी को भारत लाने की प्रक्रिया साल 2009 से चल रही थी और साल 2025 में सफलता मिली। इतने साल तक न्यायिक प्रकिया चल रही थी। हर देश का एक कानून होता है। अगर हमारे देश से किसी अपराधी को दूसरे देश भेजना है तो उसकी कानूनी प्रक्रिया होती है।

संजय राउत ने कहा कि भाजपा इस मामले में राजनीति कर रही हैं। हमें पूरा भरोसा है कि बिहार चुनाव से पहले राणा को फांसी पर लटका दिया जाएगा। और पूरे देश में भाजपा द्वारा डंका पीटा जाएगा। संजय राउत का इशारा इस ओर है कि बिहार चुनाव में भाजपा तहव्वुर राणा की फांसी का इस्तेमाल चुनावी कैंपेन के दौरान कर सकती है।

बता दें कि आतंकी तहव्वुर राणा को गुरुवार को भारत लाया गया है और देशभर में उसे फांसी की सजा दिलाने की मांग हो रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *