BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 04 मई 2025 04:24 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान में दहशत का माहौल, पीओके में लोगों से कहा – दो महीने का राशन जमा करके रखें
  2. पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ का यूट्यूब चैनल ब्लॉक, भारत की एक और डिजिटल स्ट्राइक
  3. राहुल गांधी के दबाव में सरकार ने जातिगत जनगणना का फैसला लिया : कांग्रेस
  4. नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल गांधी को नोटिस
  5. सीएम हेमंत ने रिटायर आईपीएस को अवैध रूप से डीजीपी के पद पर रखा है : बाबूलाल मरांडी
  6. विझिनजाम बंदरगाह का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, मंच पर दिखे थरूर, प्रधानमंत्री बोले- इस कार्यक्रम से कई लोगों की उड़ेगी नींद
  7. आईपीएल 2025 : एमआई ने ‘तीसरी सबसे बड़ी जीत’ दर्ज कर 17वीं बार बनाया ‘क्लीन स्वीप’ का रिकॉर्ड
  8. खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जारी किया भड़काऊ बयान
  9. पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर फिर की फायरिंग, अलर्ट सेना ने दिया तगड़ा जवाब
  10. अमेरिकी रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह से की बात, आत्मरक्षा के भारत के अधिकार का किया समर्थन
  11. चुनाव आयोग की तीन नई पहल से सुगम मतदान में मिलेगी मदद
  12. पानी प्रकृति का उपहार है, इस पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण : सीएम नायब सिंह सैनी
  13. यूपी की चुनौतियों को सीएम योगी ने किया स्वीकार, नतीजा सबके सामने : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  14. ‘मामले की गंभीरता को समझें’, सुप्रीम कोर्ट का पहलगाम हमले को लेकर दाखिल याचिका की सुनवाई से इनकार
  15. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध

भाजपा को हर जगह राहुल गांधी नजर आते हैं : प्रमोद तिवारी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 10 अप्रैल 2025, 11:21 PM IST
भाजपा को हर जगह राहुल गांधी नजर आते हैं : प्रमोद तिवारी
Read Time:3 Minute, 6 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने भाजपा पर गुरुवार को जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा को एक बीमारी लगी हुई है, इन्हें सोते-जागते समय सिर्फ राहुल गांधी ही नजर आते हैं। इनकी बीमारी का इलाज तो हकीम के पास भी नहीं है।

दरअसल, गुजरात में कांग्रेस के अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस से उन नेताओं को रिटायर हो जाना चाहिए, जो अब प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। खड़गे के इस बयान को भाजपा ने राहुल गांधी से जोड़ा है। भाजपा ने कहा कि खड़गे का संदेश राहुल गांधी के लिए है। आप प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं तो रिटायर हो जाएं।

भाजपा के इस बयान पर गुरुवार को कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने बीएनटी न्यूज़ से बात की। उन्होंने कहा कि भाजपा को अपने दिमाग का इलाज कराना चाहिए। पार्टी के अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जो लोग प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं, वो रिटायर हो जाएं। मैं तो मंच पर मौजूद था, इसी कारण मैं बेहतर बता सकता हूं। भाजपा इस मामले में बयान क्यों दे रही है। यह तो हमारी पार्टी का आंतरिक मामला है। लेकिन, भाजपा को फिर भी बोलना है। मैं कहना चाहता हूं कि भाजपा को राहुल गांधी नाम की बीमारी है, जिसका इलाज हकीम के पास भी नहीं है।

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल गांधी के लिए रिटायर होने वाला बयान नहीं दिया था। बल्कि, प्रधानमंत्री के लिए दिया था कि 11 साल में उन्होंने देश को चौपट कर दिया। अब समय है कि रिटायरमेंट ले लें।

तहव्वुर राणा की भारत वापसी पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि मास्टरमाइंड को लाने में मोदी सरकार को 11 साल लग गए। इतनी देरी क्यों हुई। हमने तो अपनी सरकार में कसाब को फांसी की सजा दिलवाई। वह जहन्नुम गया। कांग्रेस सांसद ने कहा कि मोदी सरकार ने दावा किया था कि सत्ता में आने के बाद दाउद इब्राहिम को लेकर आएंगे। उस दावे का क्या हुआ। सच तो यह है कि आतंकियों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की घुटने टेकने वाली राजनीति रही है और कांग्रेस बलिदान देती रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *