BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 18 मई 2025 08:09 PM
  • 42.12°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. डोनाल्ड ट्रंप ने शांति स्थापित कराने का झूठा दावा किया : खामेनेई
  2. लोन के लिए आईएमएफ ने पाकिस्तान के सामने 11 और शर्तें रखी, भारत के साथ तनाव को बताया सबसे बड़ा जोखिम
  3. मायावती ने भतीजे आकाश आनंद पर फिर जताया विश्वास, बसपा का मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया
  4. हैदराबाद अग्नि त्रासदी : राष्ट्रपति मुर्मू ने शोक व्यक्त किया, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
  5. पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने जन सुराज का दामन थामा, ‘आशा’ का विलय
  6. भारत को पाकिस्तान से ज्यादा चीन पर बात करने की जरूरत : पप्पू यादव
  7. हैदराबाद : चारमीनार के पास लगी भीषण आग में जिंदा जले 17 लोग, पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
  8. कांग्रेस पार्टी की देशहित पर जुबान ही नहीं खुलती : गिरिराज सिंह
  9. भ्रम का जाल बुन रहे पाकिस्तानी हुक्मरान, आयकर रिटर्न तक में फिसड्डी देश की असलियत कुछ और!
  10. शशि थरूर के नाम पर कांग्रेस को आपत्ति क्यों, दलगत राजनीति से उठना होगा ऊपर : प्रदीप सिंह
  11. ‘विदेश मंत्री के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया, पाकिस्तान को कोई पूर्व चेतावनी नहीं दी गई’, विदेश मंत्रालय ने किया राहुल गांधी के दावे का खंडन
  12. विदेश जाने वाले सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडलों का ऐलान, विपक्ष के तमाम नेताओं को मिली जगह
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सियासी संग्राम, विपक्ष का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
  14. ‘आप’ के 15 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ के नाम से बनाएंगे थर्ड फ्रंट
  15. ‘पाकिस्तान का असली चेहरा दुनिया के सामने लाना जरूरी’, ऑल पार्टी डेलीगेशन पर बोले हुसैन दलवई

भाजपा विधायक त्रिपाठी ने कमलनाथ को समर्थन देने की बात कही

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 07 मार्च 2020, 9:37 AM IST
भाजपा विधायक त्रिपाठी ने कमलनाथ को समर्थन देने की बात कही
Read Time:2 Minute, 54 Second

भोपाल, (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की सियासत का रंग पल-पल बदल रहा है। भाजपा के विधायक नारायण त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस की सरकार के प्रति समर्थन जताया है। वहीं दो निर्दलीय विधायकों ने भी समर्थन की बात कही है। इसके ठीक उलट भाजपा के दो विधायक ने अपनी हत्या की आशंका जताई है। भाजपा के विधायक त्रिपाठी ने शुक्रवार की रात एक बार फिर मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकलने के बाद संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उनका मुख्यमंत्री कमलनाथ और सरकार को समर्थन है।

त्रिपाठी गुरुवार की रात को भी मुख्यमंत्री से मिले थे और उसके बाद विधानसभाध्यक्ष के आवास पर पहुंचे थे। तब उनके द्वारा इस्तीफा देने की बात कही जा रही थी मगर बाद में त्रिपाठी ने खंडन किया था।

वहीं दूसरी ओर निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा व राणा विक्रम सिंह ने भी मुख्यमंत्री कमलनाथ की सरकार को समर्थन जारी रखने का ऐलान किया है। राज्य सरकार के मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल चार्टर प्लेन से बेंगलुरु गए हैं। संभावना जताई जा रही है कि शेरा व अन्य विधायक शनिवार को भोपाल लौट सकते हैं।

निर्दलीय विधायक शेरा ने खुद के बैंगलुरु में होने की पुष्टि की है, जबकि, कांग्रेस के तीन अन्य विधायक कहां हैं इसका कोई पता नहीं चल पाया है। एक विधायक हरदीप सिंह डंग जहां अपना इस्तीफा भेज चुके है, वहीं बिसाहू लाल सिंह के लापता होने की उनके परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एक तरफ जहां कांग्रेस निर्दलीय विधायकों और अपने लापता कांग्रेस विधायकों को लाने की केाशिश में लगी है तो दूसरी ओर भाजपा के दो विधायकों संजय पाठक व विश्वास सारंग ने सुरक्षा जवानों में किए गए बदलाव के बाद अपनी हत्या की आशंका जताई है। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि अगर ऐसी आशंका है तो थाने में रिपोर्ट लिखाए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *