BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 23 अप्रैल 2025 05:44 PM
  • 38.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘इसे माफ नहीं किया जा सकता’, पहलगाम में आतंकी हमले पर भारतीय खेल हस्तियों ने दी प्रतिक्रिया
  2. धरती को बचाने में बॉलीवुड भी पीछे नहीं, ‘कड़वी हवा’ से ‘वेल डन अब्बा’ तक हैं उदाहरण
  3. दूसरी बार प्रेग्नेंट पूजा बनर्जी ने कहा-दिल्ली और मुंबई के बीच बड़ा अंतर
  4. सऊदी से लौटते ही पीएम मोदी ने हवाई अड्डे पर ही बुलाई बैठक, एनएसए डोभाल और विदेश मंत्री मौजूद
  5. पहलगाम आतंकी हमला: राष्ट्रपति ट्रंप ने की निंदा, पीएम मोदी से कहा – संयुक्त राज्य अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़ा
  6. पहलगाम हमला : आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस का संयुक्त तलाशी अभियान जारी
  7. अमेरिका, रूस, यूएई, ईरान ने की पहलगाम हमले की निंदा, भारत के साथ व्यक्त की एकजुटता
  8. पहलगाम हमले पर सोनिया गांधी ने जताया दुख, कहा- ‘पूरा देश आतंक के खिलाफ एकजुट’
  9. पहलगाम हमले के विरोध में चैंबर एंड बार एसोसिएशन ने किया पूर्ण बंद का आह्वान, महबूबा मुफ्ती ने किया समर्थन
  10. पहलगाम हमले पर आई विदेशी प्रतिक्रिया, अमेरिका, इजरायल और यूक्रेन ने जताया दुख
  11. पहलगाम हमला निंदनीय, आतंकवादियों को चुन-चुनकर मारने और जड़ से खत्म करने की जरूरत : सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती
  12. पहलगाम हमला : जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार ने कहा, ‘हिंदुस्तान को कमजोर करना चाहते हैं कुछ लोग’
  13. खड़गे की बक्सर सभा पर जेडीयू नेता केसी त्यागी बोले, ‘खुद को जिंदा करने की कोशिश’
  14. पहलगाम आतंकी हमले में 16 की मौत, गृह मंत्री की अध्यक्षता में सुरक्षा समीक्षा बैठक
  15. अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज, ‘एक फेज में चुनाव तक नहीं करा पाते’

भारत की संप्रभुता पर आंख उठाने वाले शत्रु का नाश कर देगा ‘त्रिशूल’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 10 फ़रवरी 2025, 7:10 PM IST
भारत की संप्रभुता पर आंख उठाने वाले शत्रु का नाश कर देगा ‘त्रिशूल’
Read Time:4 Minute, 21 Second

बीएनटी न्यूज़

बेंगलुरू सोमवार को बेंगलुरू में ‘एयरो इंडिया 2025’ का आगाज हो गया। यहां विश्व के 26 देशों के रक्षा मंत्रियों के समक्ष भारत के लड़ाकू विमानों ने सोमवार को अपनी क्षमता व शक्ति का जबरदस्त प्रदर्शन किया।

‘एयरो इंडिया 2025’ के दौरान एयर शो आयोजित किया गया। एयर शो में तेजस, सुखोई, राफेल व जगुआर जैसे विमानों की गर्जना से बेंगलुरू का आसमान गूंज उठा। भारतीय रक्षा पंक्ति के अग्रणी विमान सुखोई ने यहां बेंगलुरू के महादेव को प्रणाम करते हुए एयर शो में त्रिशूल फॉर्मेशन में उड़ान भरी। तीन सुखोई विमानों ने मिलकर यह फॉर्मेशन बनाया।

इस दौरान बताया गया कि यह उड़ान इस बात की प्रतीक है कि यदि भारत की संप्रभुता पर कोई आंख उठाएगा तो यह त्रिशूल उसका नाश कर देगा। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, तीनों सेनाओं के प्रमुख, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार व कई देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मौजूद रहे। भारत में बने और भारत में ही डिजाइन किए गए एलयूएच हेलीकॉप्टर ने एयर शो में विदेशी मेहमानों को आकर्षित किया।

खास बात यह रही कि इस मौके पर स्वयं वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने भी फाइटर जेट में उड़ान भरी। एयर शो की शुरुआत तीन भारतीय हेलीकॉप्टरों द्वारा ध्वज फ़ार्मेशन के साथ हुई। इसके तुरंत बाद वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। उनके साथ दो और विमान भी थे। वायुसेना प्रमुख ने इन विमानों के साथ मिलकर तेजस फॉर्मेशन में उड़ान भरी।

भारतीय वायुसेना की फाइटर पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह ने बेंगलुरु के येलहंका वायु सेना स्टेशन पर ‘शक्ति फॉर्मेशन’ का नेतृत्व किया। वह राफेल लड़ाकू विमान में सवार थी और उन्होंने यहां भारत की नारी शक्ति का प्रदर्शन किया। ‘शक्ति फॉर्मेशन’ में एक राफेल और दो सुखोई लड़ाकू जेट शामिल रहे। सभी विमानों की कमान महिला पायलटों के हाथों में थी।

गौरतलब है कि फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह भारत में राफेल लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली और एकमात्र महिला पायलट हैं। एयर शो के दौरान द्रोण फॉर्मेशन में भारतीय डोनियर विमान नजर आए। इसके अलावा भारत के मार्क वन अल्फा विमान ने यहां आए विदेशी मेहमानों के समक्ष सबसे अधिक एयरोबैटिक करतब दिखाए। यह भारत में निर्मित सबसे आधुनिक स्वदेशी विमान है। इस भारतीय फाइटर जेट को खरीदने के लिए अभी तक कई देशों ने दिलचस्पी दिखाई है।

नौसेना के विमान यहां वरुण फॉर्मेशन में आकाश में उड़ान भरते दिखाई दिए। तटरक्षक बल के विमानों ने यहां रक्षक फॉर्मेशन बनाया। एयर शो का एक बड़ा आकर्षण सी295 ट्रांसपोर्ट विमान रहा। यह भारत का सबसे बड़ा सैन्य परिवहन विमान है। इसके अलावा यहां 5 जगुआर विमानों ने अर्जुन फॉर्मेशन में उड़ान भरी। अंत में भारतीय वायुसेना के सूर्य किरण विमानों ने यहां हैरतअंगेज करतब दिखाए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *