BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 06:47 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी पर नियमित संपर्क का सकारात्मक असर स्पष्ट है : राष्ट्रपति मुर्मू

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 03 फ़रवरी 2025, 9:22 PM IST
भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी पर नियमित संपर्क का सकारात्मक असर स्पष्ट है : राष्ट्रपति मुर्मू
Read Time:3 Minute, 17 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को कहा कि नियमित संपर्कों का ‘सकारात्मक प्रभाव’ व्यापक ‘भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी’ में स्पष्ट रूप से दिख रहा है।

रूस के स्टेट ड्यूमा (रूस की संसद का निचला सदन) के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोडिन के नेतृत्व में एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति मुर्मू मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रपति ने यह बात कही।

राष्ट्रपति भवन की ओर से बैठक के बाद जारी एक बयान में कहा गया, “प्रतिनिधिमंडल का भारत में स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि जन प्रतिनिधियों के बीच इस तरह के आदान-प्रदान से न केवल सहयोग मजबूत होता है, बल्कि साझेदारी समकालिक और अद्यतन भी बनी रहती है। उन्होंने कहा कि नियमित संपर्कों का सकारात्मक प्रभाव व्यापक ‘भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी’ में भी स्पष्ट है, जो विभिन्न स्तरों पर चल रही बातचीत से महत्वपूर्ण रूप से लाभान्वित हो रही है।”

राष्ट्रपति ने कहा कि नेतृत्व स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच नियमित बातचीत होती है।

बयान में कहा गया, “हमारी संसदों के बीच सहयोग का स्तर भी बहुत अच्छा रहा है। अंतर-संसदीय आयोग जैसे तंत्रों ने सहयोग को सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”

राष्ट्रपति ने भारत और रूस के महिला और युवा सांसदों के बीच घनिष्ठ संपर्क पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया।”

राष्ट्रपति ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि उन्होंने शनिवार को नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले का उद्घाटन किया था, जहां रूस ‘फोकस कंट्री’ है। उन्होंने कहा कि यह मेला भारतीय पाठकों को रूस की समृद्ध साहित्यिक विरासत को जानने का एक शानदार अवसर दे रहा है। उन्होंने सांस्कृतिक और कलात्मक क्षेत्रों में मजबूत जुड़ाव का भी आग्रह किया।

इससे पहले, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से आधिकारिक यात्रा पर कल देर रात भारत पहुंचे रूसी प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय संसद के दोनों सदनों का भी दौरा किया।

वोलोडिन ने संसद में उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात की।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *