BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 09:34 PM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

‘मनमोहन सिंह का यूं जाना बहुत बड़ी क्षति, साफ छवि वाले पीएम पर कोई आरोप नहीं था’, लालू प्रसाद यादव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 27 दिसंबर 2024, 9:36 PM IST
‘मनमोहन सिंह का यूं जाना बहुत बड़ी क्षति, साफ छवि वाले पीएम पर कोई आरोप नहीं था’, लालू प्रसाद यादव
Read Time:2 Minute, 31 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया। पूर्व पीएम की ईमानदारी को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने देश की निस्वार्थ भाव से सेवा की।

राजद अध्यक्ष ने कहा कि मनमोहन सिंह का यूं चले जाना बहुत बड़ी क्षति है। वह ईमानदार और निस्वार्थ नेता थे। उन्होंने देश के विकास में निस्वार्थ रूप से काम किया। हर क्षेत्र में भारत का मस्तक ऊंचा किया। वो एक ऐसे नेता थे जिन पर कोई आरोप नहीं था।

पूर्व पीएम को याद करते हुए कहा कि मुझे उनके मंत्रिमंडल में काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। जब मैं रेल मंत्री था, तो मनमोहन सिंह ने मेरा बहुत सहयोग किया। उनके सहयोग को मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूं। वो हमेशा मेरी मदद के लिए आगे रहे।

लालू प्रसाद यादव ने कहा कि जैसे ही मुझे मनमोहन सिंह के निधन की जानकारी मिली, तो मुझे गहरा आघात पहुंचा। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान हो। इसके अलावा, उनके परिवार को भी शक्ति मिले कि वो इस दुख को सहन कर सके।

उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह के कार्यकाल में रेलवे का किराया कम किया गया था। उनके नेतृत्व में देश ने बहुत ही उन्नति की। हर क्षेत्र में भारत ने अपनी सफलता का झंडा गाड़ा। वो 10 सालों तक प्रधानमंत्री की कुर्सी पर विराजमान रहे और इन दस सालों में उन्होंने देश के विकास को एक नया आकार दिया। वो पूरी दुनिया में अर्थशास्त्री के रूप में जाने जाते थे। आज ऐसी स्थिति में जब देश को ऐसे लोगों की जरूरत है, तो वो हम सभी को छोड़कर चले गए। वो हमें बहुत ही याद आएंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *