BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 19 अप्रैल 2025 03:48 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  2. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  3. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  4. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा
  5. मुर्शिदाबाद पहुंचे राज्यपाल सीवी आनंद बोस, कहा – ‘समाज में शांति स्थापित करेंगे’
  6. तेजस्वी को इंडी अलायंस में मिली नई जिम्मेदारी, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी बोले ‘लॉलीपॉप थमा दिया गया’
  7. प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल का प्लान, यमुना भी होगी साफः सीएम रेखा गुप्ता
  8. गुड फ्राइडे हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है : पीएम मोदी
  9. आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
  10. वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का कांग्रेस ने किया स्वागत, बताया संविधान की जीत
  11. दाऊदी बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने वक्फ कानून को सराहा, पीएम मोदी के विजन का किया समर्थन
  12. पीएम मोदी ने दाऊदी बोहरा समुदाय से की बातचीत, वक्फ कानून को बताया ऐतिहासिक कदम
  13. मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर ‘महागठबंधन’ ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा-जदयू ने कसा तंज
  14. दाउदी बोहरा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, वक्फ कानून में संशोधन के लिए जताया आभार
  15. मुर्शिदाबाद हिंसा : तस्वीरें गवाह, उपद्रवियों ने सैकड़ों घर लूटे, जलाकर किया राख

मनोज कुमार के निधन पर राजनाथ सिंह और खड़गे ने जताया दुखा, उनकी देशभक्ति को किया नमन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 04 अप्रैल 2025, 12:13 PM IST
मनोज कुमार के निधन पर राजनाथ सिंह और खड़गे ने जताया दुखा, उनकी देशभक्ति को किया नमन
Read Time:3 Minute, 36 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई नेताओं ने शुक्रवार को फिल्म अभिनेता मनोज कुमार(87) के निधन पर दुख जताया।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “मनोज कुमार जी एक बहुमुखी अभिनेता थे, जिन्हें हमेशा देशभक्ति से भरपूर फिल्में बनाने के लिए याद किया जाएगा। ‘भारत कुमार’ के नाम से मशहूर, ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’ जैसी फिल्मों में उनके अविस्मरणीय अभिनय ने हमारी संस्कृति को समृद्ध किया है और उन्हें पीढ़ियों से लोगों का प्रिय बनाया है। उनकी सिनेमाई विरासत उनके कामों के जरिए जिंदा रहेगी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।”

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “चार दशकों के करियर में, प्रखर अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार जी ने देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव पर बनी अपनी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता। पद्मश्री से सम्मानित मनोज कुमार को ‘भारत कुमार’ के नाम से जाना जाता था और उनकी ‘शहीद’ और ‘उपकार’ जैसी फिल्मों ने तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का ध्यान आकर्षित किया था। हम उनके निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और लाखों प्रशंसकों के साथ हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “बॉलीवुड में भारतीयता का दूसरा नाम रहे मनोज कुमार जी के निधन पर मन व्यथित है। अपने अभिनय से उन्होंने दशकों तक हमारा दिल जीता था और आगे भी वो हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। मैं प्रभु श्रीराम से उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना करता हूं।”

दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। लिखा, “भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं। जैसे अमर गीत और देशभक्ति से भरी फ़िल्मों के माध्यम से हर भारतीय के दिल में देश प्रेम जगाने वाले मनोज कुमार जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। देश को ‘भारत’ के रूप में जीने वाले इस महान कलाकार को विनम्र श्रद्धांजलि”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *