BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 01 मार्च 2025 08:52 AM
  • 19.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘हम’ के ‘दलित समागम’ में पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, मांझी ने दलित आरक्षण का उठाया मुद्दा
  2. ‘जहान-ए-खुसरो’ के आयोजन में हिंदुस्तान की माटी की खुशबू : पीएम मोदी
  3. अमित शाह ने दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर की उच्च स्तरीय बैठक
  4. कैग रिपोर्ट : 40 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं को आयरन-फोलिक एसिड की गोलियां भी नहीं दे पाई ‘आप’ सरकार
  5. भारत के साथ साझेदारी हमारे लिए अहम : प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद यूरोपीय संघ प्रमुख
  6. इलाहाबाद हाई कोर्ट का फैसला, संभल में जामा मस्जिद की नहीं होगी रंगाई-पुताई
  7. दिल्ली विधानसभा में विपक्षी विधायकों के साथ अन्याय, आतिशी ने लिखा विजेंद्र गुप्ता को पत्र
  8. पुणे रेप केस : आरोपी दत्तात्रय गाडे को गिरफ्तार किया गया, रिश्तेदारों ने दी थी पुलिस को सूचना
  9. आयुष क्षेत्र ने समग्र कल्याण, अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: पीएम मोदी
  10. दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस मधु रानी तेवतिया बनीं सीएम रेखा गुप्ता की सचिव
  11. बिहार विधानसभा चुनाव के बाद विलुप्त हो जाएगा इंडी अलायंस : शांभवी चौधरी
  12. एमके स्टालिन के ‘हिंदी विरोध’ पर अश्विनी वैष्णव ने पूछा, क्या राहुल गांधी सहमत हैं?
  13. नीतीश के बाद निशांत संभालेंगे जदयू की कमान : गोपाल मंडल
  14. बिहार सरकार के सात नए मंत्रियों को मिले विभाग, संजय सरावगी को राजस्व और भूमि सुधार की जिम्मेदारी
  15. पुणे बस दुष्कर्म मामला: आरोपी के बारे में जानकारी देने वाले को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा

ममता बनर्जी ने बंगाल विधानसभा चुनाव में 215 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा, सुकांत मजूमदार बोले- ‘उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 28 फ़रवरी 2025, 6:59 AM IST
ममता बनर्जी ने बंगाल विधानसभा चुनाव में 215 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा, सुकांत मजूमदार बोले- ‘उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं’
Read Time:3 Minute, 42 Second

बीएनटी न्यूज़

पश्चिम बंगाल में साल 2026 में विधानसभा चुनाव होंगे। सीएम ममता बनर्जी का कहना है कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में 294 सीटों में से 215 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी। सीएम ममता के इस बयान पर पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने प्रतिक्रिया दी।

सुकांत मजूमदार ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पता चल गया है कि वह आने वाले विधानसभा चुनाव में हारने वाली हैं। इसलिए उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। यही कारण है कि वो इस तरह की बात कर रही हैं। देश जानता है कि ममता बनर्जी को बूथ लूटने और फर्जी वोटिंग के लिए पहचाना जाता है। बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा होती है? अगर आपको अपने काम पर विश्वास है तो क्या आप ऐसा करेंगे? लेकिन आज ममता बनर्जी कह रही हैं कि भाजपा वोटर लिस्ट में नाम जोड़ती है। इस पर कोई विश्वास नहीं करेगा।

भाजपा नेता ने आगे कहा कि ममता बनर्जी डर रही हैं क्योंकि पश्चिम बंगाल के हिंदू एकजुट हो रहे हैं, यही कारण है उनका डर बहुत बढ़ रहा है। पश्चिम बंगाल के हिंदुओं के सामने आने वाला चुनाव करो या मरो की स्थिति है। अगर हिंदू ममता बनर्जी की सरकार को हटा नहीं पाए, तो आगे चलकर बांग्लादेशी हिंदुओं के साथ जो घटनाएं घट रही हैं, वैसी ही घटनाएं बंगाल में हिंदुओं के साथ हो सकती हैं।

बता दें कि सीएम ममता बनर्जी ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस की एक बैठक में दावा किया कि भाजपा ने राज्य की मतदाता सूची में हेराफेरी के लिए दो ऑनलाइन एजेंसियों की नियुक्ति की है, जो यह सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय हो गई हैं कि दूसरे राज्यों के मतदाता 2026 के बंगाल विधानसभा चुनावों में मतदान कर सकें।

उन्होंने कहा, “जहां तक मुझे जानकारी मिली है, इस उद्देश्य के लिए दो एजेंसियों, एसोसिएशन ऑफ ब्रिलियंट माइंड्स और कंपनी इंडिया 360, को नियुक्त किया गया है। इन एजेंसियों ने डेटा एंट्री ऑपरेटरों से संपर्क किया। उन्होंने कुछ गलत ब्लॉक-स्तरीय रिटर्निंग अधिकारियों के साथ मिलकर ऐसा किया। वे दूसरे राज्यों के मतदाताओं के नामों को पश्चिम बंगाल के मतदाताओं के ईपीआईसी नंबर से जोड़ रहे हैं।”

जानकारी के अनुसार, सीएम ममता ने 2026 के विधानसभा चुनाव में कुल 294 में से 215 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। उनका कहना है कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दमदार प्रदर्शन से भाजपा की सीटों की संख्या में गिरावट देखने को मिलेगी। बता दें कि राज्य में 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 77 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *