BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 10 अप्रैल 2025 11:52 PM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  2. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  3. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  4. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी
  5. तहव्वुर राणा की तरह दाऊद को भी पाकिस्तान से लाए केंद्र सरकार : विजय वडेट्टीवार
  6. 26/11 अटैक केस से जुड़ीं फाइलें और अन्य रिकॉर्ड दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट में पहुंचे
  7. तहव्वुर राणा केस: जांच एजेंसी का पक्ष रखेंगे नरेंद्र मान, केंद्र ने किया विशेष लोक अभियोजक नियुक्त
  8. महावीर जयंती : राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़ और पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
  9. नया वक्फ एक्ट धार्मिक स्वतंत्रता-संविधान पर हमला: राहुल गांधी
  10. केंद्र सरकार ने तीन बड़ी परियोजनाओं को दी मंजूरी, पीएम मोदी ने की तारीफ
  11. बंगाल में एकता और भाईचारा कभी कम नहीं होगा, चाहे कुछ लोग हमें बांटने की कितनी भी कोशिशें क्यों न करें: सीएम ममता
  12. ‘ये जब तक रहेंगे, देश का नुकसान ही होगा’, एनडीए पर भड़के तेजस्वी यादव
  13. 26/11 मुंबई हमला : कानून के लंबे हाथ आखिरकार आरोपी तहव्वुर राणा तक पहुंचे
  14. राहुल गांधी ने ओबीसी समाज के एक बड़े वर्ग के कांग्रेस पार्टी से दूर होने की ओर खींचा ध्‍यान : टीएस सिंह देव
  15. मुंबई में अरविंद सावंत और वर्षा गायकवाड़ के पोस्टर लगे, बताया गद्दार

ममता बनर्जी हिन्दुओं पर अत्याचार कर रहीं, भाजपा करेगी डट कर मुकाबला: अग्निमित्रा पॉल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 अप्रैल 2025, 4:15 PM IST
ममता बनर्जी हिन्दुओं पर अत्याचार कर रहीं, भाजपा करेगी डट कर मुकाबला: अग्निमित्रा पॉल
Read Time:3 Minute, 14 Second

बीएनटी न्यूज़

आसनसोल। पश्चिम बंगाल से भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सीएम हिन्दुओं पर अत्याचार कर रही हैं। दावा किया कि प्रदेश में तुष्टिकरण की राजनीति होगी तो भाजपा इसका डट कर विरोध करेगी।

रविवार को रामनवमी के अवसर पर भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल को पारंपरिक तलवार और पगड़ी देकर सम्मानित किया गया।

बीएनटी न्यूज़ से उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि हम सनातनी हिन्दू और सनातन परिवार की बेटी हैं। हम बचपन से ही मां दुर्गा का पूजन करते आए हैं। हमारे हिन्दू देवी-देवताओं के हाथ में शस्त्र है। यह नई बात नहीं है। बंगाल में ममता बनर्जी हिन्दुओं पर अत्याचार कर रही हैं। तुष्टिकरण की राजनीति कर वह एक विशेष वर्ग के लिए काम कर रही हैं और उन्हें समर्थन दे रही हैं। यह बर्दाश्त नहीं हो रहा है।

उन्होंने आगे कहा, “आज यहां के लोगों ने मेरे हाथ में तलवार दी है। हमने हाथ में तलवार ले प्रण लिया है कि अन्याय हिन्दू पर हो या फिर राष्ट्रवादी मुसलमानों पर, हम उनकी रक्षा के लिए खड़े रहेंगे। जहां भी तुष्टिकरण की राजनीति होगी, हम लोग प्रतिरोध करेंगे।”

इससे पहले भाजपा विधायक ने मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, “पश्चिम बंगाल के सभी लोगों को हार्दिक और आनंदमय राम नवमी की शुभकामनाएं। इस शुभ अवसर पर, मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान रामचंद्र सभी पर अपना दिव्य आशीर्वाद बरसाएं और हर घर में शांति, समृद्धि और खुशहाली लाएं। भगवान राम ने जिन सत्य, साहस और धार्मिकता के मूल्यों का समर्थन किया, वे हम सभी को धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करें। जय प्रभु रामचंद्र। भगवान राम की जय हो।”

भाजपा के स्थापना दिवस पर उन्होंने पोस्ट में लिखा, “हमारी पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं। आज हम हर उस समर्पित व्यक्ति को श्रद्धांजलि देते हैं, जिसने वर्षों से हमारी पार्टी के विकास और मजबूती में अथक योगदान दिया है। यह महत्वपूर्ण दिन राष्ट्र की सेवा करने और विकसित भारत के सपने को जीवंत वास्तविकता में बदलने के हमारे अटूट संकल्प की याद दिलाता है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *