BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 14 जून 2025 11:17 PM
  • 36.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. मुझे खुद भरोसा नहीं, मैं कैसे जिंदा निकला: अहमदाबाद विमान हादसे में बचे विश्वास कुमार ने बताया कैसे हुआ ‘चमत्कार’
  2. अहमदाबाद विमान हादसा: पीएम मोदी ने कहा, ‘इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता’
  3. अहमदाबाद विमान हादसे को ट्रंप ने ‘विमानन इतिहास की सबसे दुखद घटना’ बताया
  4. अहमदाबाद विमान हादसा : नहीं रहे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी
  5. अहमदाबाद विमान हादसे से पूरा देश दुखी, ओम बिरला से नितिन गडकरी और नीतीश कुमार तक, कई बड़े नेताओं ने दी प्रतिक्रिया
  6. अहमदाबाद विमान हादसा : सोनिया गांधी-मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विपक्ष के बड़े नेताओं ने दुख जताया
  7. अहमदाबाद विमान हादसा : अमित शाह ने एकमात्र जीवित बचे यात्री से की मुलाकात
  8. अहमदाबाद विमान हादसा : एयर इंडिया ने की पुष्टि, बताया 241 लोगों की गई जान
  9. शाखा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक संघ का संपर्क पहुंचना चाहिए: आरएसएस प्रमुख भागवत
  10. पंजाब : अनुसूचित जाति के 4,727 लोगों का 68 करोड़ रुपए का कर्ज माफ, सरकार ने बांटे सर्टिफिकेट
  11. प्रियंका चतुर्वेदी ने यूरोपीय यात्रा को बताया सफल, बोलीं- ‘वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान को किया बेनकाब’
  12. कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी को बताया ‘निडर और साहसी’
  13. मणिपुर सरकार ने मैतेई नेता की गिरफ्तारी के बाद पांच जिलों में कर्फ्यू लगाया
  14. आप और कांग्रेस ने झुग्गीवासियों को वर्षों तक मूर्ख बनाया : सीएम रेखा गुप्ता
  15. 11 वर्षों में नारीशक्ति की सफलताएं देशवासियों को गौरवान्वित करने वाली हैं : पीएम मोदी

महागठबंधन में सीएम चेहरे पर विवाद नहीं, तेजस्वी यादव एकमात्र विकल्प : मुकेश सहनी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 13 जून 2025, 3:23 PM IST
महागठबंधन में सीएम चेहरे पर विवाद नहीं, तेजस्वी यादव एकमात्र विकल्प : मुकेश सहनी
Read Time:3 Minute, 3 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) प्रमुख मुकेश सहनी ने बिहार की राजधानी पटना में ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि महागठबंधन में सीएम के चेहरे को लेकर कोई विवाद नहीं है। हम एकजुटता के साथ तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और जीत दर्ज करेंगे।

मुकेश सहनी ने कहा कि हमारी पार्टी की इंटरनल मांग है कि 60 सीट पर हम लोग लड़ेंगे। महागठबंधन में 243 सीट हैं। उस पर सब मिलकर संयुक्त लड़ाई लड़ेंगे और सभी सीट एक-एक करके जीतेंगे। कौन पार्टी कितनी सीट पर लड़ेगी, यह बहुत जल्द साफ हो जाएगा। इस संबंध में जल्द ही जानकारी साझा की जाएगी।

उन्होंने महागठबंधन के सीएम चेहरे को लेकर भी तस्वीर साफ की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कौन होंगे, उपमुख्यमंत्री कौन होंगे, हमारे गठबंधन में यह स्पष्ट है। लेकिन आने वाले समय में मीडिया को जानकारी दे दी जाएगी। हमने सह कमेटी के साथ चर्चा की है। वह रिपोर्ट बनाएंगे। उस रिपोर्ट के आधार पर हम काम करेंगे। सीएम फेस को लेकर उन्होंने कहा कि उस पर कोई विवाद ही नहीं है। किसी और की दावेदारी ही नहीं है। एकमात्र चेहरा तेजस्वी प्रसाद यादव हैं। समय के साथ सभी चीजों की जानकारी मिल जाएगी।

वहीं, भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में महागठबंधन का कोई भविष्य नहीं है। जनता एनडीए के साथ है। ये लोग सरकार बचाने की सोच रहे हैं, लेकिन जनता ने इन्हें पहले ही बाहर का रास्ता दिखा दिया है। यह ‘इंडिया’ गठबंधन नहीं “घमड़िया गठबंधन” है। इन लोगों का आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में वजूद खत्म हो जाएगा। हम जनता के बीच विकास के कामों को लेकर जाएंगे और हमें भरोसा है कि जनता एनडीए को जिताने का काम करेगी।

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इस प्लेन हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति हम संवेदना प्रकट करते हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन सभी को अपने चरणों में जगह दें। जो घायल हैं, उनका जल्द से जल्द इलाज हो।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *