BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 12:51 AM
  • 22.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, डिप्टी सीएम अजित पवार ने किया मतदान

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 20 नवंबर 2024, 9:30 AM IST
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, डिप्टी सीएम अजित पवार ने किया मतदान
Read Time:3 Minute, 6 Second

बीएनटी न्यूज़
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए मतदान जारी है। आम से लेकर खास मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करते दिख रहे हैं। प्रदेश की नांदेड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी वोटिंग हो रही है। मतदान केंद्रों पर सियासत और मनोरंजन जगत के दिग्गज पहुंच रहे हैं।

डिप्टी सीएम अजित पवार, शाइना एनसी, स्टार अक्षय कुमार समेत तमाम दिग्गजों ने मताधिकार का प्रयोग किया।

एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने बारामती में वोट डालने के बाद दावा किया कि इस बार फिर महायुति महाराष्ट्र में सरकार बनाने जा रही है। वहीं, नागपुर में वोट डालने पहुंचे मोहन भागवत ने कहा कि प्रजातंत्र में मतदान नागरिकों का कर्तव्य है। इसे हर नागरिक को करना चाहिए।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 9.63 करोड़ मतदाता अपने मतों का प्रयोग कर रहे हैं। जिनमें 4.97 पुरुष, 4.66 महिलाएं और 6031 थर्ड जेंडर वोटर्स शामिल हैं। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों की संख्या 12,43,192 है। 100,186 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। ये मतदाता 4,136 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं।

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए आज एक चरण में वोटिंग हो रही है। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक संपन्न होगा। शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में टूट के बाद कुल 158 दल चुनावी समर में ताल ठोक रहे हैं। इनमें 6 बड़ी पार्टियां दो गठबंधनों का हिस्सा बनकर चुनाव लड़ रही हैं।

पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा-शिवसेना का गठबंधन था। तब भाजपा ने 105 और शिवसेना ने 56 सीटें अपने नाम की थी। वहीं कांग्रेस को 44 और एनसीपी को 54 सीट मिली थी।

इस चुनाव में महाअघाड़ी बनाम महायुति के बीच मुकाबला है। महायुति सत्ताधारी पार्टी है जिसमें भाजपा, शिवसेना और एनसीपी शामिल है तो वहीं महाअघाड़ी में शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस शामिल हैं। दोनों ओर से जीत के दावे किए जा रहे हैं।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288, झारखंड की 38 सीटों और 4 राज्यों की 15 विधानसभा और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *