BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 06 जून 2025 09:37 AM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने दिल्ली में दिखाई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी, वनस्थली पार्क में लगाया पौधा
  2. पाकिस्तान करेगा नापाक हरकत तो चुन-चुन कर मारेंगे : अशोक कुमार मित्तल
  3. संजय झा ने विदेश मंत्री को दी विदेश दौरे पर उनके नेतृत्व में गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की जानकारी, राहुल गांधी पर साधा निशाना
  4. बेंगलुरु भगदड़ को लेकर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कर्नाटक सरकार से पूछे गंभीर सवाल
  5. अपराजिता सारंगी ने विदेश मंत्री को दी ब्रीफिंग, कहा- प्रतिनिधिमंडल ने विदेश में मजबूती से रखी भारत की बात
  6. अयोध्या में श्रीराम दरबार सहित सभी देवालयों की सामूहिक प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, सीएम योगी बने साक्षी
  7. अनुराग ठाकुर ने की सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की तारीफ, आतंकवाद के खिलाफ भारत की एकजुटता पर दिया जोर
  8. ‘नारीशक्ति के शौर्य और प्रेरणा का प्रतीक’, पीएम मोदी ने लगाया कच्छ की महिलाओं से मिला सिंदूर का पौधा
  9. चार देशों की यात्रा के बाद भारत लौटा एक और प्रतिनिधिमंडल, मनीष तिवारी बोले- हम अपनी बात रखने में सफल रहे
  10. ‘हमारा हर कदम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित’, केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी
  11. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं
  12. असदुद्दीन ओवैसी ने बिलावल भुट्टो के बयान को ‘मूर्खतापूर्ण’ बताया
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद मंत्रिपरिषद की पहली बैठक में पीएम मोदी ने रणनीतिक रोडमैप किया तैयार
  14. बेंगलुरु हादसा : प्रधानमंत्री मोदी ने 11 लोगों की मौत पर जताया दुख
  15. ‘भारतीय संस्कृति की प्रेरणा से यहां आया हूं’, रामलला के दर्शन के बाद बोले एरोल मस्क

महिला सरकारी कर्मचारियों से लाडकी बहीण योजना की राशि वसूलने पर अनिल देशमुख ने उठाए सवाल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 02 जून 2025, 11:27 PM IST
महिला सरकारी कर्मचारियों से लाडकी बहीण योजना की राशि वसूलने पर अनिल देशमुख ने उठाए सवाल
Read Time:2 Minute, 47 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार की ओर से महिला सरकारी कर्मचारियों से लाडकी बहीण योजना की राशि वसूलने के फैसले पर महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और एनसीपी (शरद गुट) के नेता अनिल देशमुख ने सवाल उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले लाडकी बहीण योजना शुरू करने का फैसला किया था। अगर सरकार ने उस समय साफ तौर पर कहा होता कि इस योजना का लाभ महिला सरकारी कर्मचारियों को नहीं दिया जाएगा तो हमारी बहनों को इस योजना का लाभ नहीं मिलता। चुनाव के बाद ही जांच की गई, अगर जांच करनी थी तो पहले करनी चाहिए थी। इस तरह ऐसी समस्याएं पैदा नहीं होतीं।

अनिल देशमुख ने स्पष्ट किया कि अजीत पवार और शरद पवार का एक मंच पर आना राजनीतिक गठबंधन का संकेत नहीं है। यह साखर संघ और बारामती की शिक्षण संस्था जैसी गैर-राजनीतिक बैठकों का हिस्सा है, जहां दोनों नेता सदस्य के रूप में शामिल होते हैं। ऐसी बैठकों में अन्य नेता जैसे जयंत पाटील भी मौजूद रहते हैं। इस तरह की मुलाकातों का कोई राजनीतिक महत्व नहीं है और हमारी पार्टी में अजीत पवार की पार्टी के साथ गठबंधन की कोई चर्चा नहीं हुई है।

अनिल देशमुख ने महायुति सरकार पर नासिक और रायगढ़ जिलों में पालक मंत्री की नियुक्ति में देरी के लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार के गठन को छह महीने बीत चुके हैं, लेकिन इन जिलों में पालक मंत्री नियुक्त नहीं किए गए हैं, जो प्रशासनिक कार्यों को प्रभावित कर रहा है। खासकर नासिक, जो कुंभ मेला जैसे बड़े आयोजन का केंद्र है और औद्योगिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है, वहां पालक मंत्री का न होना गलत संदेश जाता है। वहीं रायगढ़ जिले में पालक मंत्री का चयन नहीं किया गया। हम भी कई सालों से राजनीति में है और हमने कभी ऐसा नहीं देखा कि सरकार के बनने के बाद पालक मंत्री नियुक्ति में इतनी देरी हो।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *