BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 01 मई 2025 08:17 PM
  • 34.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध
  2. जातिगत जनगणना के फैसले पर तेजस्वी यादव बोले, ‘हमारे पुरखों, लालू यादव और समाजवाद की हुई जीत ‘
  3. जातिगत जनगणना पर केंद्रीय कैबिनेट के फैसले पर विपक्ष ने जताई खुशी, बताया एकता की जीत
  4. जात‍िगत जनगणना का दबाव सफल, अब आरक्षण की सीमा बढ़ाने के ल‍िए सरकार पर बनाएंगे दबाव : राहुल गांधी
  5. केंद्र सरकार ने जनगणना के साथ जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की, यह सही कदम: मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने दशकों तक सत्ता में रहते हुए जातिगत जनगणना का विरोध किया: अमित शाह
  7. कांग्रेस ने वो भूल की है जिसकी माफी नहीं : शाहनवाज हुसैन
  8. जाति जनगणना : जिसको पिछली सरकारें टालती रहीं, उसको मोदी सरकार ने मूल जनगणना में ही सम्मिलित करने का किया फैसला
  9. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक : जाति जनगणना को मंजूरी, गन्ना किसानों को राहत
  10. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन, पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी बनाए गए अध्यक्ष
  11. अखिलेश यादव ने बाबा साहेब अंबेडकर का किया अपमान : अर्जुन राम मेघवाल
  12. पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार का दावा, कहा- ‘भारत अगले 24 घंटों में कर सकता है अटैक’
  13. पाकिस्तान दुश्मनी चाहता है तो हम तैयार हैं : फारूक अब्दुल्ला
  14. कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले पर दिखाई एकजुटता, नेताओं को संयमित बयान देने का निर्देश
  15. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने विदेश मंत्री से की बात, पहलगाम आतंकी घटना की निंदा

मुंबई में एक और हाई-प्रोफाइल हत्या का प्रयास शर्म की बात है : प्रियंका चतुर्वेदी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 16 जनवरी 2025, 6:12 PM IST
मुंबई में एक और हाई-प्रोफाइल हत्या का प्रयास शर्म की बात है : प्रियंका चतुर्वेदी
Read Time:2 Minute, 39 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसे शर्मसार करने वाली वारदात बताया।

शिवसेना यूबीटी नेता ने एक्स पर लिखा, “यह कितने शर्म की बात है कि मुंबई में एक और हाई प्रोफाइल हत्या का प्रयास हुआ। सैफ अली खान पर हमला एक बार फिर मुंबई पुलिस और गृह मंत्री पर सवाल उठाता है। यह घटना उन अन्य घटनाओं के बाद हुई है, जो बड़े नामों को निशाना बनाकर मुंबई को कमजोर करने का जानबूझकर प्रयास दिखाती हैं।”

उन्होंने पोस्ट में आगे कहा, “बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद उनका परिवार अभी भी न्याय का इंतजार कर रहा है। सलमान खान को बुलेटप्रूफ घर में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। अब बांद्रा में सैफ अली खान हैं। यह वह इलाका है, जहां मशहूर हस्तियां रहती हैं और जहां पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए। अगर मशहूर हस्तियां सुरक्षित नहीं हैं तो मुंबई में कौन सुरक्षित है? सैफ अली खान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

वहीं कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि मैं इससे स्तब्ध हूं। मुंबई में क्या चल रहा है? बांद्रा में ऐसा होना चिंता का विषय है। ऐसे में आम आदमी कैसे सुरक्षा की उम्मीद कर सकता है? आए दिन हम मुंबई और एमएमआर में बंदूक हिंसा, डकैती, चाकूबाजी की घटनाओं के बारे में सुनते हैं और सरकार के पास कोई जवाब नहीं है।

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर गुरुवार तड़के कथित तौर पर चोरी के इरादे से घर में घुसे चोर ने धारदार हथियार से हमला किया। सैफ को इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी सफल सर्जरी हुई। बॉलीवुड एक्टर का घर मुंबई स्थित बांद्रा के पॉश इलाके में है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *