BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 04:52 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

यूसीसी का उद्देश्य एक समान और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण करना : जगदीप धनखड़

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 22 जनवरी 2025, 7:11 PM IST
यूसीसी का उद्देश्य एक समान और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण करना : जगदीप धनखड़
Read Time:3 Minute, 7 Second

बीएनटी न्यूज़

रायपुर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने समान नागरिक संहिता के संदर्भ में कहा कि संविधान में कुछ महत्वपूर्ण दिशानिर्देश दिए गए हैं, जिनका पालन सरकार को करना होगा। उन्होंने कहा कि यूसीसी का प्रमुख उद्देश्य एक समान और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण करना है।

उन्होंने ये बातें एनआईटी रायपुर, आईआईटी भिलाई और आईआईएम रायपुर के छात्रों को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि यूसीसी (यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड) और राज्य के नीति-निर्देशक सिद्धांतों पर चर्चा करते हुए यह कहा जा सकता है कि हमारे संविधान में कुछ महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए हैं, जिनका पालन सरकार को करना है। एक न्यायपूर्ण समाज के निर्माण की दिशा में अपने कदम आगे बढ़ाते हुए उत्तराखंड ने एक समान सिविल कोड लागू करने की कोशिश की है।

उन्होंने कहा कि जब हम संविधान में दी गई बातों पर आपत्ति उठाते हैं, तो हमें यह समझना चाहिए कि वे नीति-निर्देशक सिद्धांतों का हिस्सा हैं, जो हमें समय-समय पर बदलाव की दिशा दिखाते हैं।

उपराष्ट्रपति ने कहा, “संविधान निर्माताओं ने हमें कुछ बुनियादी बातों का पालन करने का निर्देश दिया था, लेकिन साथ ही यह भी संकेत दिया था कि जैसे-जैसे हमारा लोकतंत्र परिपक्व होता जाएगा, हमें अपने लोगों के कल्याण के लिए नए लक्ष्य भी तय करने होंगे। हमें केवल संकीर्ण वोटिंग पैटर्न या तात्कालिक विचारों से प्रभावित होकर फैसले नहीं लेने चाहिए, बल्कि संविधान की दी गई दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा, ” देश ने हमें संविधान दिया है और हमारी संप्रभुता भी अडिग है। कार्यकारी संस्थाओं को किसी और को नहीं सौंपा जा सकता है। कार्यपालिका केवल सरकार के पास होती है। अगर कार्यकारी कार्यों को कोई अन्य संस्थान करता है, तो उसे संविधान के खिलाफ माना जाएगा। यह देश के लिए किसी भी सूरत में ठीक नहीं है। हमें राजनीतिक दलों के बीच सार्थक संवाद के रास्ते तलाशने होंगे। बेशक कई राजनीतिक दलों की विचारधाराएं अलग-अलग हो सकती हैं, लेकिन हमें कुछ मुद्दों पर एकजुट होना होगा।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *