BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 04 मई 2025 02:11 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान में दहशत का माहौल, पीओके में लोगों से कहा – दो महीने का राशन जमा करके रखें
  2. पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ का यूट्यूब चैनल ब्लॉक, भारत की एक और डिजिटल स्ट्राइक
  3. राहुल गांधी के दबाव में सरकार ने जातिगत जनगणना का फैसला लिया : कांग्रेस
  4. नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल गांधी को नोटिस
  5. सीएम हेमंत ने रिटायर आईपीएस को अवैध रूप से डीजीपी के पद पर रखा है : बाबूलाल मरांडी
  6. विझिनजाम बंदरगाह का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, मंच पर दिखे थरूर, प्रधानमंत्री बोले- इस कार्यक्रम से कई लोगों की उड़ेगी नींद
  7. आईपीएल 2025 : एमआई ने ‘तीसरी सबसे बड़ी जीत’ दर्ज कर 17वीं बार बनाया ‘क्लीन स्वीप’ का रिकॉर्ड
  8. खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जारी किया भड़काऊ बयान
  9. पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर फिर की फायरिंग, अलर्ट सेना ने दिया तगड़ा जवाब
  10. अमेरिकी रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह से की बात, आत्मरक्षा के भारत के अधिकार का किया समर्थन
  11. चुनाव आयोग की तीन नई पहल से सुगम मतदान में मिलेगी मदद
  12. पानी प्रकृति का उपहार है, इस पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण : सीएम नायब सिंह सैनी
  13. यूपी की चुनौतियों को सीएम योगी ने किया स्वीकार, नतीजा सबके सामने : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  14. ‘मामले की गंभीरता को समझें’, सुप्रीम कोर्ट का पहलगाम हमले को लेकर दाखिल याचिका की सुनवाई से इनकार
  15. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध

रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 11 अप्रैल 2025, 12:12 AM IST
रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
Read Time:3 Minute, 16 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गुरुवार को हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा किया। उन्होंने वहां सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया और भारत-म्यांमार सीमा पर भारतीय सैनिकों के समक्ष आने वाली चुनौतियों को समझा।

संजय सेठ के दो दिवसीय मणिपुर दौरे का यह आखिरी दिन था। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, वह मणिपुर के कामजोंग जिले के चस्साद क्षेत्र में पहुंचे थे। उन्होंने क्षेत्र में असम राइफल्स की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

मंत्रालय ने बताया कि उन्होंने यहां पहुंचने के बाद असम राइफल्स की बटालियनों की संचालनात्मक और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही अग्रिम कंपनी ऑपरेटिंग बेसों का दौरा किया। यहां उन्हें सीमा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं और इस संबंध में किए गए उपायों की जानकारी दी गई।

रक्षा राज्य मंत्री ने भारत-म्यांमार सीमा पर हाल ही में स्थापित हिमिन थाना बॉर्डर क्रॉसिंग प्वाइंट का भी दौरा किया। इस बॉर्डर क्रॉसिंग प्वाइंट का उद्देश्य बेहतर सीमा नियमन, सीमा पार समन्वय में सुधार और क्षेत्र में सुरक्षा को मजबूत करना है।

असम राइफल्स के अधिकारियों और जवानों से बातचीत करते हुए उन्होंने कठिन परिस्थितियों में उनके पेशेवर रवैये, समर्पण और उच्च मनोबल की सराहना की।

उल्लेखनीय है कि मणिपुर में बीते दिनों सेना ने राज्य पुलिस एवं अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर बड़ी तादाद में अवैध हथियारों की बरामदगी की थी। सेना ने बीते कई दिनों तक चले विभिन्न सर्च ऑपरेशन के दौरान मणिपुर के अलग-अलग हिस्सों से हथियारों की यह बड़ी खेप जब्त की थी। जब्त किए गए हथियारों में एके 47 राइफल, ग्रेनेड, इम्प्रॉवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस और कार्बाइन जैसे आधुनिक हथियार शामिल थे।

भारतीय सेना और असम राइफल्स ने स्पीयर कोर के तहत मणिपुर के कांगपोकपी, तेंगनौपाल, चंदेल, सेनापति, जिरिबाम और बिष्णुपुर जिलों में गुप्त सूचना पर आधारित अभियान में मणिपुर पुलिस, सीआरपीएफ, बीएसएफ और आईटीबीपी के सहयोग से 29 हथियार, आईईडी, ग्रेनेड, गोला-बारूद और अन्य युद्ध सामग्रियां बरामद की थीं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *