BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 08:05 PM
  • 40.04°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  2. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  3. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  4. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  5. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  6. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  7. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  8. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  9. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  12. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  13. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  14. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  15. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

राजद प्रमुख लालू यादव मोतिहारी पहुंचे, लोगों से की तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने की अपील

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 मार्च 2025, 10:08 PM IST
राजद प्रमुख लालू यादव मोतिहारी पहुंचे, लोगों से की तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने की अपील
Read Time:2 Minute, 50 Second

बीएनटी न्यूज़

मोतिहारी। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव रविवार को बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के जमुनिया गांव में पूर्व विधायक यमुना यादव के पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने लोगों से तेजस्वी यादव को राज्य का मुख्यमंत्री बनाने की अपील की।

लालू यादव ने लोगों से अपील करते हुए कहा, “बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनाइए और उन्हें मुख्यमंत्री बनाइए।” उन्होंने माई-बहिन मान योजना सहित सभी वादों को पूरा करने का भी भरोसा दिया।

इससे पहले, मोतिहारी पहुंचने पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को समर्थन दें।

लालू यादव ने विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की घोषणा का समर्थन करते हुए कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए माई-बहिन मान योजना जैसी नई योजनाएं लाई जाएंगी। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी। उन्होंने उपस्थित लोगों को यह भी भरोसा दिया कि तेजस्वी की सरकार बनने पर विधायक मनोज यादव को मंत्री बनाया जाएगा।

लालू ने याद करते हुए बताया कि मनोज के पिता यमुना यादव ने उनके मुख्यमंत्री काल में कई योजनाओं की मांग की थी और सभी मांगों को पूरा करने का काम किया गया था।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जमकर राजद और लालू यादव के पक्ष में नारे लगाए। उन्होंने तेजस्वी यादव की तारीफ करते हुए कहा कि युवा ही प्रदेश के भविष्य हैं।

राजद सुप्रीमो ने लोगों से अपील की कि वे जागरूक हों और इस “जनविरोधी सरकार” को हटाएं। पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने स्व. यमुना यादव को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके बेटे और वर्तमान विधायक मनोज यादव को फिर से विजयी बनाने के लिए अभी से लग जाएं। इस मौके पर बड़ी संख्या में राजद के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *