BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 08 जून 2025 02:07 PM
  • 41.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. राहुल गांधी के लेख पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बयान- ‘लोकतंत्र की हत्या हुई, जनता भाजपा को देगी जवाब’
  2. मोदी सरकार के 11 साल पूरे, ‘माईगव’ आयोजित कर रहा ‘विकसित भारत 2025 क्विज’
  3. बावनकुले ने ‘महाराष्ट्र में मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर राहुल गांधी को घेरा, याद दिलाया ‘इतिहास’
  4. देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा ईद-उल-अजहा, लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल
  5. मीठी नदी घोटाला : डिनो मोरिया को ईडी का समन, अगले हफ्ते होगी पूछताछ
  6. ईद-उल-अजहा की राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं
  7. शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में छपी उद्धव और राज ठाकरे की तस्वीर, गठबंधन को लेकर अटकलें तेज
  8. ईद-अल-अजहा आज : देश भर की मस्जिदों में अदा की जा रही नमाज, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
  9. कनाडा ने भारत को दिया जी-7 सम्मेलन का न्योता, पीएम मोदी ने दी जानकारी
  10. बिहार बन गया है ‘क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया’: राहुल गांधी
  11. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- ट्रंप के दबाव में हुए थे सरेंडर
  12. चार देशों की यात्रा से लौटने के बाद विदेश मंत्री से मिला सुप्रिया सुले के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल
  13. बकरीद को लेकर राज्य सरकारें अलर्ट, प्रतिबंधित कुर्बानी और सोशल मीडिया पर सख्त नजर
  14. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता को मिली जान से मारने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई
  15. जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी के आगमन से गदगद स्थानीय बाशिंदे, बोले – ‘मोदी है, तो मुमकिन है’

राजीव चंद्रशेखर का आरोप, ‘कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना की अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 मार्च 2025, 6:05 PM IST
राजीव चंद्रशेखर का आरोप, ‘कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना की अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया’
Read Time:3 Minute, 26 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधा। भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने कई राज्यों की अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है।

राजीव चंद्रशेखर ने बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि मुस्लिम ठेकेदारों को आरक्षण पर सीएम सिद्दारमैया की रणनीति उजागर हो चुकी है। कर्नाटक में इसकी काफी नकारात्मक प्रतिक्रिया हुई है। यह संविधान के खिलाफ है और एक तरह का भेदभाव भी है। उन्होंने कल (सोमवार को) विधानसभा में आरएसएस का नाम लेकर लोगों को भड़काने की कोशिश की। मैं सीएम सिद्धारमैया से यह कहना चाहता हूं कि आप अपने आप को सोशलिस्ट मानते हैं, लेकिन आप 40 लाख रुपये की घड़ी पहनकर घूमते हैं। आपके द्वारा आरएसएस, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या अमित शाह का नाम लेना बहुत गलत है। क्योंकि संगठन (आरएसएस) या नेता देश की सेवा में लगे हैं और आप कर्नाटक की जनता को लूटने में लगे हैं। आप अपना काम कीजिए। आपको जनता ने जो काम दिया है उस पर ध्यान दें और उसे सुधारें।

राजीव चंद्रशेखर ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि यूपीए के शासनकाल में देश की अर्थव्यवस्था तबाह हो गई। 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेहनत से 10 साल में हमारा देश दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं में तीसरे नंबर पर पहुंच गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना की अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है। कांग्रेस ने तीनों राज्यों में लूट मचाई है।

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने सोमवार को स्वीकार कर लिया है कि उनके प्रदेश में कोई निवेश या कोई राजस्व नहीं आ रहा है, इसलिए वह कर्ज लेकर वहां के तनख्वाह और पेंशन देने की स्थिति में आ गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी जहां भी जाते हैं, लोगों को भड़काते हैं और लोगों से अलग-अलग वादे करते हैं। लेकिन सरकार बन जाने के बाद लूट शुरू कर देते हैं और अर्थव्यवस्था को तबाह कर देते हैं। वह कर्ज लेकर ही प्रदेश को चला सकते हैं। इसलिए भाजपा और एनडीए की नीतियों में बहुत साफ फर्क है।

भाजपा और एनडीए की नीतियां देश और प्रदेश को आगे ले जाती हैं और अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाती हैं। राहुल गांधी की अर्थव्यवस्था की नीतियां प्रदेश के लोगों को मुश्किल में डालती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *