BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 23 अप्रैल 2025 05:52 AM
  • 22.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पहलगाम आतंकी हमले में 16 की मौत, गृह मंत्री की अध्यक्षता में सुरक्षा समीक्षा बैठक
  2. अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज, ‘एक फेज में चुनाव तक नहीं करा पाते’
  3. राजनाथ सिंह, खड़गे समेत तमाम नेताओं ने की पहलगाम हमले की निंदा, कहा- ‘कायरतापूर्ण और अत्यंत निंदनीय’
  4. निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र चुनाव पर राहुल गांधी के एक-एक दावे का तथ्यों के साथ किया खंडन
  5. पीएम मोदी की अप्रूवल रेटिंग से मुझे ईर्ष्या होती है : अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस
  6. मल्लिकार्जुन खड़गे को बिहार में कोई नहीं जानता है : गोपाल मंडल
  7. पश्चिम बंगाल में हिन्दू डरे हुए हैं, उनको वोट तक नहीं डालने देते : गिरिराज सिंह
  8. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने परिवार संग देखा जयपुर का आमेर किला, राजस्थानी संस्कृति का लिया आनंद
  9. पहलगाम आतंकी हमला : पीएम मोदी बोले, ‘आतंकियों का एजेंडा सफल नहीं होगा’
  10. राष्ट्रपति मुर्मू ने पहलगाम हमले की निंदा की, बताया ‘दर्दनाक और अमानवीय’ कृत्य
  11. जम्‍मू-कश्‍मीर : पहलगाम आतंकी हमले में एक पर्यटक की मौत, 12 घायल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘स्तब्ध हूं’
  12. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  13. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  14. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  15. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार

राहुल गांधी के न्यूजलेटर में डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि, संविधान बनाम मनुस्मृति और 2024 के सारांश का जिक्र

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 02 जनवरी 2025, 11:09 PM IST
राहुल गांधी के न्यूजलेटर में डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि, संविधान बनाम मनुस्मृति और 2024 के सारांश का जिक्र
Read Time:6 Minute, 22 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपना न्यूजलेटर रिलीज किया है, जिसमें 11 से 31 दिसंबर तक की घटनाओं का जिक्र किया गया है। इसके अलावा संसद में संविधान और मनुस्मृति पर राहुल गांधी के भाषण, उससे जुड़े घटनाक्रम पर उनके विचारों के बारे में भी लिखा गया है। साथ ही सब्जी मंडी के हालिया दौरे और अन्य गतिविधियों के बारे में भी जानकारी देते हुए साल 2024 का सारांश भी दिया गया है।

न्यूजलेटर की शुरुआत करते हुए राहुल गांधी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को अपना गुरु और सलाहकार बताते हुए कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह ने भारत का नेतृत्व अत्यंत बुद्धिमत्ता और सत्यनिष्ठा के साथ किया। उनके नेतृत्व में अर्थव्यवस्था आगे बढ़ी और करोड़ों भारतीयों को गरीबी से बाहर निकालते हुए एक समृद्ध मध्यम वर्ग का निर्माण किया। वह हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। देश ने अपने बड़े नेता के साथ, मैंने भी अपना गुरु और सलाहकार खो दिया है। वह ऐसे नेता थे जिन्होंने भारत को सपने देखने और उन्हें पूरा करने की ताकत दी।”

राहुल गांधी ने लोकसभा में संविधान के 75 वर्षों के उपलक्ष्य में चर्चा के दौरान, संविधान और मनुस्मृति के बीच चल रही लड़ाई पर बात की। न्यूजलेटर में राहुल के बयान का जिक्र किया गया, “जैसे द्रोणाचार्य ने एकलव्य का अंगूठा लिया, वैसे ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देश के युवाओं का भविष्य छीन रही है।”

न्यूजलेटर में गृह मंत्री अमित शाह द्वारा राज्यसभा में बाबासाहेब अंबेडकर के कथित अपमान करने को लेकर उनके इस्तीफे की मांग का भी जिक्र किया गया। इसके अलावा राहुल गांधी के महाराष्ट्र के परभणी दौरे का भी जिक्र करते हुए लिखा है, “राहुल ने संविधान की रक्षा करते हुए मारे गए सोमनाथ सूर्यवंशी के परिवार को श्रद्धांजलि और बहादुर बेटे को खोने वाले परिवार से अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।”

न्यूजलेटर में महंगाई की चर्चा करते हुए इस पर खास फोकस किया है। बताया गया कि राहुल गांधी ने दिल्ली में एक सब्जी मंडी के दौरे के दौरान महंगाई पर चर्चा की और लोगों से घर चलाने में आने वाली चुनौतियों पर बातचीत की।

वहीं, हाथरस बलात्कार और हत्या पीड़िता के परिवार के पुनर्वास की मांग को भी हाइलाइट किया गया है। संसद में आल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात और दिल्ली में इंडियन क्रिस्चियन पार्लियामेंटअरियंस काउंसिल के साथ राहुल गांधी के क्रिसमस मनाए जाने का जिक्र किया गया है।

नववर्ष की शुभकामनाओं के साथ बीते वर्ष 2024 पर भी एक नजर डाली गई है। जिसमें मणिपुर से मुंबई तक न्याय के लिए लड़ी गई लड़ाई के तौर पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बारे में बताया गया है। लोकसभा 2024 को संविधान बचाने वाला चुनाव कहा गया है। बताया गया कि इस चुनाव में देश की गरीब और वंचित आबादी संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए इंडिया ब्लॉक के साथ खड़ी हो गई।

भारत के लोगों के साथ राहुल गांधी की यादगार मुलाकातों की झलकियां भी शेयर की गई और बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी ने देश भर के अलग-अलग समुदाय से मिलना जारी रखा ताकि उनके सुख-दुख को समझा जा सके।

न्यूजलेटर में बताया गया कैसे राहुल गांधी ने साल 2024 में संसद में भारत को लोगों की आवाज को उठाया। नेता विपक्ष के रूप में उन्होंने बेरोजगारी, एमएसपी, पेपर लीक, मणिपुर, जाति जनगणना और धार्मिक असहिष्णुता जैसे मुद्दों को उठाया। राहुल गांधी द्वारा बीते साल संसद में दिए गए प्रमुख भाषणों की झलकियां भी दिखाई गई।

आंकड़ों के जरिए बताया गया कि राहुल गांधी ने साल 2024 में 25 राज्यों का दौरा किया। 15 भाषण संसद में दिए। 17 प्रेस कांफ्रेंस की। 40 आधिकारिक एवं पार्टी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 200 से ज्यादा रैलियां और 260 से ज्यादा जनता से मुलाकातें की। इन सबके लिए उन्होंने 6,600 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा की।

न्यूजलेटर शेयर करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “2024 के अंत में, भारत जोड़ो न्याय यात्रा से लेकर विपक्ष के नेता के रूप में मेरी भूमिका तक – इस उद्देश्यपूर्ण और प्रगतिशील वर्ष को याद करता हूं। देश में न्याय और भाईचारे के लिए हमारा संघर्ष जारी है। आप सभी को 2025 की शुभकामनाएं।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *