BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 04 मई 2025 02:25 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान में दहशत का माहौल, पीओके में लोगों से कहा – दो महीने का राशन जमा करके रखें
  2. पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ का यूट्यूब चैनल ब्लॉक, भारत की एक और डिजिटल स्ट्राइक
  3. राहुल गांधी के दबाव में सरकार ने जातिगत जनगणना का फैसला लिया : कांग्रेस
  4. नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल गांधी को नोटिस
  5. सीएम हेमंत ने रिटायर आईपीएस को अवैध रूप से डीजीपी के पद पर रखा है : बाबूलाल मरांडी
  6. विझिनजाम बंदरगाह का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, मंच पर दिखे थरूर, प्रधानमंत्री बोले- इस कार्यक्रम से कई लोगों की उड़ेगी नींद
  7. आईपीएल 2025 : एमआई ने ‘तीसरी सबसे बड़ी जीत’ दर्ज कर 17वीं बार बनाया ‘क्लीन स्वीप’ का रिकॉर्ड
  8. खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जारी किया भड़काऊ बयान
  9. पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर फिर की फायरिंग, अलर्ट सेना ने दिया तगड़ा जवाब
  10. अमेरिकी रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह से की बात, आत्मरक्षा के भारत के अधिकार का किया समर्थन
  11. चुनाव आयोग की तीन नई पहल से सुगम मतदान में मिलेगी मदद
  12. पानी प्रकृति का उपहार है, इस पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण : सीएम नायब सिंह सैनी
  13. यूपी की चुनौतियों को सीएम योगी ने किया स्वीकार, नतीजा सबके सामने : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  14. ‘मामले की गंभीरता को समझें’, सुप्रीम कोर्ट का पहलगाम हमले को लेकर दाखिल याचिका की सुनवाई से इनकार
  15. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध

राहुल गांधी ने कहा, ‘निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार मनमोहन सिंह का अपमान’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 29 दिसंबर 2024, 12:00 AM IST
राहुल गांधी ने कहा, ‘निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार मनमोहन सिंह का अपमान’
Read Time:3 Minute, 14 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का शनिवार को दिल्ली के निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई बड़े नेता मौजूद थे। अंतिम संस्कार के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने निगमबोध घाट पर उनके अंतिम संस्कार को पूर्व प्रधानमंत्री का अपमान बताया।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “भारत माता के महान सपूत और सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का अंतिम संस्कार आज निगमबोध घाट पर करवाकर वर्तमान सरकार द्वारा उनका सरासर अपमान किया गया है।”

कांग्रेस नेता ने लिखा कि मनमोहन सिंह एक दशक के लिए देश के प्रधानमंत्री रहे। उनके दौर में देश आर्थिक महाशक्ति बना और उनकी नीतियां आज भी देश के गरीब और पिछड़े वर्गों का सहारा हैं। आज तक सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों की गरिमा का आदर करते हुए उनके अंतिम संस्कार अधिकृत समाधि स्थलों में किए गए हैं, ताकि आम लोग बिना किसी असुविधा के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दे पाएं।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि डॉ. मनमोहन सिंह “हमारे सर्वोच्च सम्मान और समाधि स्थल के हकदार” हैं। सरकार को देश के इस महान पुत्र और उनकी गौरवशाली कौम के प्रति आदर दिखाना चाहिए था।

उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार के दौरान परिसर में ‘डॉ. मनमोहन सिंह अमर रहे’ और ‘डॉ. साहब अमर रहे’ के नारे गूंजते रहे।

पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए राहुल गांधी ने कहा, “आज डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई दी। डॉ. मनमोहन सिंह की विनम्रता, मार्गदर्शन और देश के लिए उनका योगदान इतिहास के पन्नों में सदा जीवित रहेंगे।”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को देश और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से आखिरी सलाम।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *