BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 03 मई 2025 05:56 PM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान में दहशत का माहौल, पीओके में लोगों से कहा – दो महीने का राशन जमा करके रखें
  2. पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ का यूट्यूब चैनल ब्लॉक, भारत की एक और डिजिटल स्ट्राइक
  3. राहुल गांधी के दबाव में सरकार ने जातिगत जनगणना का फैसला लिया : कांग्रेस
  4. नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल गांधी को नोटिस
  5. सीएम हेमंत ने रिटायर आईपीएस को अवैध रूप से डीजीपी के पद पर रखा है : बाबूलाल मरांडी
  6. विझिनजाम बंदरगाह का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, मंच पर दिखे थरूर, प्रधानमंत्री बोले- इस कार्यक्रम से कई लोगों की उड़ेगी नींद
  7. आईपीएल 2025 : एमआई ने ‘तीसरी सबसे बड़ी जीत’ दर्ज कर 17वीं बार बनाया ‘क्लीन स्वीप’ का रिकॉर्ड
  8. खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जारी किया भड़काऊ बयान
  9. पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर फिर की फायरिंग, अलर्ट सेना ने दिया तगड़ा जवाब
  10. अमेरिकी रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह से की बात, आत्मरक्षा के भारत के अधिकार का किया समर्थन
  11. चुनाव आयोग की तीन नई पहल से सुगम मतदान में मिलेगी मदद
  12. पानी प्रकृति का उपहार है, इस पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण : सीएम नायब सिंह सैनी
  13. यूपी की चुनौतियों को सीएम योगी ने किया स्वीकार, नतीजा सबके सामने : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  14. ‘मामले की गंभीरता को समझें’, सुप्रीम कोर्ट का पहलगाम हमले को लेकर दाखिल याचिका की सुनवाई से इनकार
  15. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध

विधानसभा की कार्यवाही में न हो अंग्रेजी का इस्तेमाल, इंग्लिश बोलने-पढ़ने का विराध नहीं : माता प्रसाद

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 फ़रवरी 2025, 8:06 PM IST
विधानसभा की कार्यवाही में न हो अंग्रेजी का इस्तेमाल, इंग्लिश बोलने-पढ़ने का विराध नहीं : माता प्रसाद
Read Time:3 Minute, 39 Second

बीएनटी न्यूज़

लखनऊ। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि अंग्रेजी बोलने, पढ़ने और लिखने का विरोध नहीं है। लेकिन विधानसभा में अंग्रेजी बोली जाए फिर उसका अनुवाद हो, यह उचित नहीं है। क्योंकि इसे गांव के लोग नहीं समझ सकेंगे।

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय विधानसभा के सत्र में भाग लेने के दौरान पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यहां पर हिंदी सभी लोग समझते हैं। क्षेत्रीय बोली भोजपुरी, अवधी और ब्रज को लाएं। लेकिन अंग्रेजी लाना ठीक नहीं है। अंग्रेजी हमारी भाषा नहीं है। अंग्रेजी पढ़ें, लिखें यह सब तो ठीक है। विधानसभा में अंग्रेजी कभी नहीं बोली गई। इसको विधानसभा में कार्यवाही में लाने की क्या आवश्यकता है।

माता प्रसाद ने कहा कि हम अंग्रेजी पढ़ाने के विरोधी नहीं हैं। इंग्लिश खूब पढ़ें। इसके साहित्य को खूब पढ़ें। यहां हिंदी भाषी लोग हैं। इसे वे समझते हैं। यदि अंग्रेजी में बोला जाएगा, उसका प्रसारण गांव में होगा, कोई समझ नहीं सकेगा। इस कारण हम इसका विरोध करते हैं।

इसके पहले उन्होंने कहा था कि हम लोग अंग्रेजी भाषा के विरोधी नहीं हैं। लेकिन गांव क्षेत्र का आदमी कार्यवाही की अंग्रेजी भाषा को नहीं समझेगा। मैंने उसी का विरोध किया। मैंने सुझाव दिया कि इसे उर्दू कर दें या फिर संस्कृत कर दें। यही बात मैंने कही।

उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा अपने बच्चों को इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ाएगी और जब सरकार आम जनता के बच्चों को बेहतर सुविधाएं देने की बात करती है, तो ये लोग उर्दू थोपने की वकालत करने लगते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा देश को कठमुल्लापन की ओर ले जाना चाहती है, जो कतई स्वीकार्य नहीं होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की स्थानीय बोलियों—भोजपुरी, अवधी, ब्रज और बुंदेलखंडी को विधानसभा की कार्यवाही में स्थान देने के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इन बोलियों को हिंदी की उपभाषाएं मानते हुए सरकार इनके संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है।

सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार इन भाषाओं के लिए अलग-अलग अकादमियों का गठन कर रही है, ताकि ये समृद्ध हों। ये हिंदी की बेटियां हैं और इन्हें उचित सम्मान मिलना चाहिए। यह सदन केवल विद्वानों के लिए नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग की आवाज को यहां स्थान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग भोजपुरी, अवधी, ब्रज और बुंदेलखंडी का विरोध कर रहे हैं, वे दरअसल उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के विरोधी हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *