BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 16 जून 2025 12:56 PM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘इजरायल-ईरान में शांति समझौता जल्द’, राष्ट्रपति ट्रंप का दावा
  2. नीलांबुर उपचुनाव महत्वपूर्ण, केरल में बदलाव की दिशा में पहले कदम का अवसर : प्रियंका गांधी
  3. साइप्रस पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति निकोस ने किया भव्य स्वागत
  4. उत्तर प्रदेश : कांस्टेबल पद के लिए नियुक्ति पत्र मिलने पर उम्मीदवारों के चेहरे खिले
  5. यूएन में गाजा पर वोटिंग से भारत की दूरी पर बोले खेड़ा, यह सरकार के नैतिक पतन का जीता-जागता उदाहरण
  6. लालू यादव की बढ़ी मुश्किलें, राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने भेजा नोटिस, 15 दिनों में मांगा जवाब
  7. केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश पर प्रियंका गांधी ने जताया दुख, राज्य सरकार से की ये अपील
  8. न खर्ची, न पर्ची, न सिफारिश, सिर्फ योग्यता के आधार पर मिली नौकरी : अमित शाह
  9. आठ वर्षों में बिना रुके, बिना झुके, बिना डिगे काम किया : मुख्यमंत्री योगी
  10. पाकिस्तान की प्रवक्ता बन चुकी है कांग्रेस , उसकी ही भाषा बोलती है पार्टी : निशिकांत दुबे
  11. राहुल गांधी को पाकिस्तान और चीन पर भरोसा है, लेकिन देश पर नहीं : गिरिराज सिंह
  12. उत्तराखंड: केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट समेत सभी 7 लोगों की मौत
  13. अहमदाबाद विमान हादसा: पूर्व सीएम विजय रूपाणी का डीएनए अभी तक मैच नहीं हुआ, डॉक्टर ने जानकारी दी
  14. पीएम मोदी तीन देशों की यात्रा पर रवाना, कहा- ‘आतंकवाद से निपटने के लिए वैश्विक समझ बढ़ाने का अवसर’
  15. उत्तराखंड: केदारनाथ के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त : 5 की मौत, सीएम धामी ने जताया दुख

विवेक तन्खा का आरोप, ‘ईडी की रेड कांग्रेस और विपक्षी दलों पर ही होती है’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 15 जून 2025, 6:37 PM IST
विवेक तन्खा का आरोप, ‘ईडी की रेड कांग्रेस और विपक्षी दलों पर ही होती है’
Read Time:3 Minute, 29 Second

बीएनटी न्यूज़

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई और सुकमा जिले के कांग्रेस भवन को सीज किए जाने पर प्रदेश की सियासत गर्म हो गई है। कांग्रेस ने इसे बदले की भावना और राजनीति से प्रेरित बताया है। भाजपा का दावा है कि ईडी तथ्यों के आधार पर काम कर रही है। इस बीच कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि मैंने कभी भाजपा के यहां ईडी की रेड नहीं देखी है।

छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई पर राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने बीएनटी न्यूज़ से बातचीत की। उन्होंने कहा कि ईडी की रेड के बारे में जगजाहिर है कि वह हमेशा कांग्रेस और विपक्षी दलों पर ही छापेमारी कार्रवाई करती है। मैंने कभी नहीं देखा कि ईडी भाजपा के यहां कार्रवाई करे। भाजपा में जो शामिल हो जाता है, उसका केस बंद कर दिया जाता है, भले ही उसके खिलाफ ईडी ने कितनी बार ही क्यों न रेड की हो। प्रजातंत्र में भाजपा ने यह नई व्यवस्था कायम की है। हालांकि, ईडी के काम करने के तरीके को लेकर कोर्ट ने भी कई बार अपने फैसलों से उनकी शक्तियों पर अंकुश लगाया है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के एक वीडियो, जिसमें भाजपा का दावा है कि उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान किया, जब इसे लेकर कांग्रेस सांसद से प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि वह कौन सा वीडियो है। आज तकनीक के माध्यम से एआई के द्वारा वीडियो बना ली जाती हैं। मैंने वीडियो नहीं देखा है। इसीलिए, टिप्पणी नहीं करूंगा। बाबा साहेब एक महान पुरुष थे। देश का संविधान रचा।

कांग्रेस देश में विपक्ष की भूमिका ठीक से नहीं निभा रही है, कांग्रेस में एकजुटता नहीं दिखाई देती है। जब इस पर कांग्रेस सांसद से जवाब मांगा गया, तो उन्होंने कहा कि यह परिकल्पना बनाई गई है। भाजपा जब विपक्ष में होती थी, तो अपने हिसाब से विरोध करती थी। सत्ता पक्ष अपने हिसाब से काम करता था। भाजपा जिस परिकल्पना की बात कर रही है, वह तो लोकसभा चुनाव में अबकी बार 400 पार का नारा दे रही थी। लेकिन, 240 पर ही सिमट गए। 20 सीट कम आती, तो आज हम सत्ता में होते और भाजपा विपक्ष में होती। अभी चुनाव करा लीजिए, नतीजे सामने आ जाएंगे।

अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे पर उन्होंने कहा कि इससे दर्दनाक घटना नहीं हो सकती है। यह कहीं न कहीं मैनेजमेंट और मेंटेनेंस की विफलता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *