BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 07:39 PM
  • 41.01°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  2. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  3. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  4. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  5. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  6. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  7. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  8. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  9. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  12. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  13. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  14. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  15. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

वोट बैंक की राजनीति करने वाले दल वक्फ संशोधन बिल को रोक नहीं पाएंगे : केशव प्रसाद

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 मार्च 2025, 5:23 PM IST
वोट बैंक की राजनीति करने वाले दल वक्फ संशोधन बिल को रोक नहीं पाएंगे : केशव प्रसाद
Read Time:3 Minute, 6 Second

बीएनटी न्यूज़

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वक्फ बोर्ड संशोधन बिल के खिलाफ आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के धरने का समर्थन करने वाले विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वोट बैंक की राजनीति करने वाले दल वक्फ संशोधन बिल को रोक नहीं पाएंगे।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को वक्फ बिल को लेकर पत्रकारों से कहा कि यह बड़ा कदम है। तीन तलाक प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा निर्णय था। इसमें बहुत मुस्लिम महिलाओं को राहत मिली थी। उसी प्रकार वक्फ संशोधन बिल है। यह जेपीसी के सामने भेजा गया। सभी दलों के सदस्य उसका हिस्सा बने।

उन्होंने कहा कि आज आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं। इसका समर्थन सपा सबसे पहले कर रही है। इसके अलावा कांग्रेस, राजद और टीएमसी भी इसका समर्थन कर रही है। मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले सभी दल इसका समर्थन कर रहे हैं। वोट बैंक की राजनीति करने वाले दल वक्फ संशोधन बिल को रोक नहीं पाएंगे। यह एक्सरसाइज है, जिसका परिणाम उनके पक्ष में नहीं जाएगा।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि वह बहुत तनाव में हैं। 2027 में तीसरी बार भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी। इनके जो फर्जी पीडीए परिवार डेवलपमेंट एजेंसी चलाते हैं, उसकी हवा निकल चुकी है। छत्रपति शिवाजी, रामजन्मभूमि, महाकुंभ और यूपी में उनकी सरकार के समय दंगे हो रहे थे, उनका इतिहास है जो इस देश के महापुरुषों का सम्मान नहीं करते हैं। उनके बयान ऐसे आते हैं कि उनके दोनों हाथ में लड्डू रहेंगे। 2027 में उनकी साइकिल पंचर होगी और उनकी सैफई के लिए विदाई होगी।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद पैदा करने की फैक्ट्री है। उनकी फैक्ट्री में जितने बम थे, वो अपने आप ही फूटने लगे हैं। हिंदुस्तान को इस फैक्ट्री से आने वाले आतंकियों की वजह से बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है। पीएम मोदी ने कल बहुत महत्वपूर्ण बातें की हैं। इससे देश को बहुत लाभ होगा और सार्वजनिक जीवन में लोगों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *