BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 19 मई 2025 01:37 AM
  • 35.61°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 10 विकेट से हराया, साई सुदर्शन और शुभमन गिल की तूफानी पारियां
  2. पंजाब किंग्स ने राजस्थान पर रोमांचक जीत से टॉप-2 में हासिल किया स्थान
  3. पीएम मोदी ने सोलापुर अग्निकांड में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया, मुआवजे का ऐलान
  4. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान और ड्रैगन दोनों चित, चीनी एयर डिफेंस सिस्टम की खुली पोल
  5. 10 साल की सरकार में मां गंगा की सफाई नहीं हो पाई : अखिलेश यादव
  6. विभिन्न देशों में सांसदों के प्रतिनिधिमंडल भेजना स्वागत योग्य कदम : महबूबा मुफ्ती
  7. पाकिस्तानी खुफिया एजेंट के संपर्क में थी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, वित्तीय विवरणों की हो रही जांच
  8. यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से दोस्ती, जांच के घेरे में पुरी की प्रियंका सेनापति
  9. डोनाल्ड ट्रंप ने शांति स्थापित कराने का झूठा दावा किया : खामेनेई
  10. लोन के लिए आईएमएफ ने पाकिस्तान के सामने 11 और शर्तें रखी, भारत के साथ तनाव को बताया सबसे बड़ा जोखिम
  11. मायावती ने भतीजे आकाश आनंद पर फिर जताया विश्वास, बसपा का मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया
  12. हैदराबाद अग्नि त्रासदी : राष्ट्रपति मुर्मू ने शोक व्यक्त किया, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
  13. पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने जन सुराज का दामन थामा, ‘आशा’ का विलय
  14. भारत को पाकिस्तान से ज्यादा चीन पर बात करने की जरूरत : पप्पू यादव
  15. हैदराबाद : चारमीनार के पास लगी भीषण आग में जिंदा जले 17 लोग, पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

शशि थरूर के नाम पर कांग्रेस को आपत्ति क्यों, दलगत राजनीति से उठना होगा ऊपर : प्रदीप सिंह

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 मई 2025, 3:03 PM IST
शशि थरूर के नाम पर कांग्रेस को आपत्ति क्यों, दलगत राजनीति से उठना होगा ऊपर : प्रदीप सिंह
Read Time:3 Minute, 54 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। आतंकवाद पर भारत के वैश्विक आउटरीच प्रतिनिधिमंडलों में कांग्रेस सांसद शशि थरूर को शामिल किए जाने के सरकार के फैसले के बारे में भाजपा सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने सवाल किया कि कांग्रेस को इसमें क्या दिक्कत है?

प्रदीप कुमार सिंह ने कहा, “शशि थरूर फ्रेंच, अंग्रेजी और हिंदी में धाराप्रवाह बोलते हैं। वह एक बेहतरीन वक्ता और वरिष्ठ नेता हैं। उन्हें विदेश में भारत का पक्ष रखने के लिए भेजना देश के हित में है। यह समय छोटी-छोटी राजनीतिक बातों को छोड़कर राष्ट्र के लिए एकजुट होने का है। भारत ने चार युद्धों में पाकिस्तान को हराया। सन् 1971 में 90,000 पाकिस्तानी सैनिकों ने भारत के सामने आत्मसमर्पण किया था। फिर भी, पाकिस्तान अपनी कायराना हरकतों से बाज नहीं आता। इस प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य वैश्विक मंचों पर यह बताना है कि पाकिस्तान दशकों से भारत में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देता रहा है। दुनिया को यह जानने की जरूरत है कि पाकिस्तान ने दशकों से भारत में किस तरह कायराना आतंकवादी कृत्यों को अंजाम दिया है।

उन्होंने हाल ही में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को साफ संदेश दिया है कि आज का भारत 1962 का भारत नहीं है। यह 2025 का भारत है, 140 करोड़ लोगों और नरेंद्र मोदी का भारत है, जो आतंकवादियों को उनके ठिकानों पर जाकर सबक सिखा सकता है। कांग्रेस हर मुद्दे पर राजनीति करती है। उन्हें समझना चाहिए कि ये सांसद भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, न कि किसी पार्टी का। शशि थरूर जैसे पढ़े-लिखे और प्रभावशाली नेता को भेजने का फैसला स्वागत योग्य है।”

प्रदीप सिंह ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई अब और मजबूत हो चुकी है। पाकिस्तान को चेतावनी दी गई है कि अगर उसने फिर से निहत्थे लोगों पर हमला किया, तो इसे युद्ध माना जाएगा। उसका अंत अब नजदीक है। भारत अब आतंकवाद के खिलाफ किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगा।

इस बीच, विपक्ष ने प्रधानमंत्री की बिहार यात्रा पर भी सवाल उठाए हैं। विपक्ष का कहना है कि पीएम केवल दौरा करते हैं, लेकिन बिहार को कुछ देते नहीं। इस पर प्रदीप सिंह ने कहा, “विपक्ष झूठ फैलाता है। पीएम ने दरभंगा में एम्स का उद्घाटन किया, फोर-लेन सड़कों का शिलान्यास किया और अब पटना में नए एयरपोर्ट भवन का शुभारंभ करेंगे। विपक्ष को विकास कार्यों की सराहना करनी चाहिए, न कि निराधार आरोप लगाने चाहिए। मौजूदा समय में बिहार में विकास का जाल बिछ रहा है। हमारा देश विकसित भारत के संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *