BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 24 मई 2025 04:00 PM
  • 37.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत कभी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा : विदेश मंत्री
  2. विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्रंप के मध्यस्थता के दावे को फिर किया खारिज
  3. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
  4. पाकिस्तान इंसानियत में विश्वास नहीं करता, उसने आतंकवाद को अपना मॉडल बनाया : प्रियंका चतुर्वेदी
  5. ‘जाति जनगणना को लेकर निडर होकर जनता के बीच जाएं’, खड़गे की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील
  6. निशिकांत दुबे कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे, लेकिन 1991 का समझौता चंद्रशेखर सरकार के दौर में हुआ: तारिक अनवर
  7. छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में घायल को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, स्कीम आज से लागू
  8. संजय राउत ने राहुल गांधी के सवाल को बताया जनता की आवाज, बोले- पाकिस्तान पर नहीं कर सकते भरोसा
  9. निशिकांत दुबे की पोस्ट को सुप्रिया श्रीनेत ने बताया ‘फर्रे’, बोलीं- इससे जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पीएम मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और सैन्य शक्ति का प्रतीक: अमित शाह
  11. पूर्वोत्तर राज्य बन रहे भारत का डिजिटल गेटवे: पीएम नरेंद्र मोदी
  12. निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को दिया जवाब, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा सांसद की समझ पर उठाया सवाल
  13. ‘कांग्रेस ने सरेंडर किया’, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की केंद्र से मांग 1991 समझौते की जांच कराई जाए
  14. पीएम मोदी के रहते दूसरे गठबंधन में नहीं जा सकता: चिराग पासवान
  15. तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2

शिवसेना नेता अरुण सावंत ने ‘हाउस अरेस्ट’ शो को लेकर एजाज खान पर लगाए अश्लीलता फैलाने के आरोप

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 05 मई 2025, 10:58 PM IST
शिवसेना नेता अरुण सावंत ने ‘हाउस अरेस्ट’ शो को लेकर एजाज खान पर लगाए अश्लीलता फैलाने के आरोप
Read Time:3 Minute, 0 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। शिवसेना नेता और प्रवक्ता अरुण सावंत ने अभिनेता एजाज खान के शो ‘हाउस अरेस्ट’ पर महिलाओं के खिलाफ अश्लील सामग्री दिखाने का गंभीर आरोप लगाते हुए हमला बोला है। सावंत ने एजाज खान को भारतीय महिलाओं का अपमान करने वाला करार दिया और उनसे कड़ी सजा देने की मांग की।

अरुण सावंत ने कहा कि यदि एजाज खान उनसे सड़क पर मिले, तो उनकी पिटाई की जाएगी और उन्हें उनकी ही भाषा में सबक सिखाया जाएगा।

अरुण सावंत ने कहा, “एजाज खान जैसे कई लोग इस हिंदुस्तान में हैं, जो अश्लील दृश्य दिखाकर भारतीय स्त्रियों का अपमान करते हैं। वे हमें लज्जित करते हैं। भारतीय स्त्रियां ऐसी नहीं होतीं। हमारी स्त्रियां अपने धर्म और संस्कृति का पालन करती हैं, लेकिन एजाज खान जैसे लोग अपने धर्म की गलत व्याख्या कर महिलाओं को बदनाम करते हैं।” सावंत ने गुस्से में कहा कि अगर एजाज खान कभी उनसे मिले, तो “उन्हें मारेंगे”।

सावंत ने ‘हाउस अरेस्ट’ शो को भारतीय महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बताया और इसे सामाजिक मूल्यों के लिए खतरा करार दिया। उन्होंने दावा किया कि एजाज खान की इस हरकत ने न केवल महिलाओं का अपमान किया है, बल्कि समाज में गलत संदेश भी फैलाया है। सावंत ने शिवसेना की ओर से चेतावनी दी कि ऐसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को कड़ा सबक सिखाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उल्लू जैसे ऐप्स पर बढ़ती अश्लील सामग्री को लेकर सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय से जुड़ी संसद की स्थायी समिति बुधवार को सुबह 11 बजे से चर्चा करेगी।

समिति के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद निशिकांत दुबे ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अश्लीलता के बढ़ते प्रभाव को लेकर पहले ही कड़ा रुख अपनाया है और इस मामले में कार्रवाई की बात कही है। निशिकांत दुबे ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा था, “यह नहीं चलेगा, हमारी समिति इस पर कार्रवाई करेगी।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *