BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 25 मई 2025 12:22 PM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त, जलभराव ने बढ़ाई मुसीबत
  2. थरूर के नेतृत्व में सांसदों की टीम ने आतंकवाद विरोधी ‘शांति मिशन’ शुरू किया
  3. बेंगलुरु में कोरोना से एक मरीज की मौत, कर्नाटक में सक्रिय मामले बढ़कर 38 हुए
  4. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराया
  5. अमेरिका ने यमन में संदिग्ध अलकायदा ठिकाने पर ड्रोन से किया हमला, कम से कम छह लोग मारे गए
  6. अहिंसा हमारी पसंद है, मजबूरी नहीं : संजय झा
  7. पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत ने अपना पक्ष मजबूती से रखा, जापान हमारे साथ : सलमान खुर्शीद
  8. जापान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल, सीमा पार आतंकवाद के प्रति भारत की जीरो टॉलरेंस नीति से कराया अवगत
  9. हम भूख से मर जाएंगे, हमारे ऊपर लटके पानी के बम को निष्क्रिय करना होगा : पाक सीनेटर
  10. एप्पल के सीईओ को ट्रंप की खुली चेतावनी, ‘अमेरिका में आईफोन नहीं बनाने पर लगेगा 25 प्रतिशत टैक्स’
  11. पहलगाम, पुंछ का दौरा करने वाले राहुल गांधी एकमात्र राष्ट्रीय नेता : पवन खेड़ा
  12. सीएम रेखा गुप्ता ने नीति आयोग के समक्ष दिल्ली को विकसित बनाने का रोडमेप प्रस्तुत किया
  13. नीति आयोग की बैठक में झारखंड के सीएम सोरेन ने खनन कंपनियों के पास 1 लाख 40 हजार करोड़ के बकाए का मुद्दा उठाया
  14. सुरकुट पर्वत पर है 51 शक्ति पीठों में पहला शक्तिपीठ, जहां गिरा था माता सती का सिर, देवराज इंद्र ने की थी तपस्या
  15. सीबीआई ने बैंक धोखाधड़ी के आरोपी अंगद सिंह चंडोक को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित कराया

शिवसेना यूबीटी के बदले सुर, मुखपत्र में सीएम फडणवीस की तारीफ, कहा ‘देवाभाऊ प्रशंसा के पात्र’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 03 जनवरी 2025, 4:02 PM IST
शिवसेना यूबीटी के बदले सुर, मुखपत्र में सीएम फडणवीस की तारीफ, कहा ‘देवाभाऊ प्रशंसा के पात्र’
Read Time:5 Minute, 0 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। पूरा देश जब नए वर्ष के जश्न में डूबा था तो महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस गढ़चिरौली में थे। ऐसी सुबह जिसमें उम्मीदों का वायदा था। 11 नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटने की खातिर आत्मसमर्पण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पोस्ट में उनके प्रयासों को सराहा तो अब धुर विरोधी दल शिवसेना यूबीटी ने भी अपने मुखपत्र सामना में उनकी कोशिशों की प्रशंसा की है।

लिखा गया है- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नए साल पर गढ़चिरौली जिले को चुना। जब मंत्रिमंडल के कई मंत्री मलाईदार महकमों और विशेष जिले के ही पालकमंत्री पद के लिए अड़े बैठे हुए थे, मुख्यमंत्री फडणवीस गढ़चिरौली पहुंचे और उस नक्सल प्रभावित जिले में विकास के एक नए पर्व की शुरुआत की।

जब पूरा देश नए साल के स्वागत और जश्न में मगन था तब मुख्यमंत्री फडणवीस ने नए साल का पहला दिन गढ़चिरौली में बिताया। सिर्फ बिताया ही नहीं, बल्कि कई विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन, उद्घाटन किया। कुछ परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उस वक्त बोलते हुए उन्होंने गढ़चिरौली के विकास के नए दौर का हवाला दिया। यदि मुख्यमंत्री ने जो कहा वह सच है तो यह न केवल गढ़चिरौली, बल्कि कहना होगा कि यह पूरे महाराष्ट्र के लिए सकारात्मक होगा।

मुख्य रूप से गढ़चिरौली जिले के आम लोगों, गरीब आदिवासियों के लिए यह दिन वास्तव में एक महत्वपूर्ण मोड़ होगा। आक्षेप इस बात पर लिया जाता है कि गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों के कारण अब तक साधारण विकास भी नहीं हो सका है। इस बात में तथ्य है, लेकिन ऐसी जगहों पर अक्सर हुक्मरानों की इच्छाशक्ति ही महत्वपूर्ण साबित होती है। यदि मुख्यमंत्री फडणवीस ने इसे करके दिखाने का फैसला लिया है तो यह खुशी की बात है। नक्सलवाद भारतीय समाज पर एक कलंक है। माओवाद के नाम पर जवान लड़के शरीर पर फौजी वर्दी चढ़ाते हैं। बंदूकें उठाते हैं। जंगल से सत्ता के खिलाफ एक समानांतर सशस्त्र सरकार चलाई जाती है।

शोषकों के विरुद्ध और साहूकारी के खिलाफ लड़ाई का झांसा देकर बेरोजगारों को नक्सली आर्मी में भर्ती किया जाता है और सरकार के खिलाफ लड़ाया जाता है। ये सब किया जाता है माओवाद के नाम पर। गरीबी और बेरोजगारी के कारण, युवा ‘ताकत बंदूक की नली से आती है’ के माओवादी विचारों की ओर मुड़ा है। गढ़चिरौली जैसे कई इलाके विकास से वंचित रहे और यहीं पर नक्सली आंदोलन पनपा है।

इस संपादकीय में उम्मीद जताई गई कि सीएम आदिवासी समाज की जिंदगी बदलेंगे।

लिखा है- कुल मिलाकर यही लग रहा है कि ‘भावी पालक मंत्री’ फडणवीस गढ़चिरौली में कुछ नया करेंगे, वहां के आदिवासियों की जिंदगी बदल देंगे। हालांकि, गढ़चिरौली के विकास को अपने दावों के अनुरूप ही पूरा करने के लिए उन्हें गढ़चिरौली के विकास का ‘रोडमैप’ लागू करना होगा। गढ़चिरौली में अब तक ऐसा नहीं हुआ है।

यदि मौजूदा मुख्यमंत्री गढ़चिरौली को ‘नक्सल जिला’ के बजाय ‘स्टील सिटी’ के रूप में नई पहचान देते हैं तो इसका स्वागत किया जाना चाहिए। फडणवीस गढ़चिरौली को आखिरी नहीं बल्कि महाराष्ट्र के पहले जिले के तौर पर पहचान दिलाने की कोशिश करेंगे। यह गलत नहीं है। गढ़चिरौली के परिवर्तन की शुरुआत नए साल के सूर्योदय से शुरू हो गई है। हालांकि, बीड में बंदूक राज जारी है, लेकिन अगर गढ़चिरौली में संविधान का राज आ रहा है तो मुख्यमंत्री फडणवीस प्रशंसा के पात्र हैं!

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *