BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 23 फ़रवरी 2025 02:36 PM
  • 25.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. मन की बात : पीएम मोदी ने ‘एग्जाम वॉरियर्स’ को दी शुभकामनाएं, बोले- ‘सकारात्मक सोच के साथ दें परीक्षा’
  2. नारी शक्ति को नमन, इस बार 8 मार्च पर मेरा सोशल प्लेटफॉर्म संभालेंगी महिलाएं : पीएम मोदी
  3. 24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, 70 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
  4. चंडीगढ़ : किसानों के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
  5. श्रीसैलम सुरंग हादसा : राहुल गांधी बोले- ‘ सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने की कोशिश जारी’
  6. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  7. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  8. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  9. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  10. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  11. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  12. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  13. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  14. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  15. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक

श्रीसैलम सुरंग हादसा : सीएम रेवंत रेड्डी ने सुरंग हादसे की समीक्षा की, बचाव कार्य तेज करने के द‍िए निर्देश

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 22 फ़रवरी 2025, 11:51 PM IST
श्रीसैलम सुरंग हादसा : सीएम रेवंत रेड्डी ने सुरंग हादसे की समीक्षा की, बचाव कार्य तेज करने के द‍िए निर्देश
Read Time:2 Minute, 51 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने एसएलबीसी सुरंग हादसे की गहन समीक्षा की। इस दौरान घटना स्थल पर पहुंचने वाले मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी और सिंचाई विभाग के सलाहकार आदित्यनाथ दास ने मुख्यमंत्री को हादसे के बारे में पूरी जानकारी दी।

इस समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के सलाहकार वेम नरेंद्र रेड्डी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री रेड्डी ने इस अवसर पर निर्देश दिया कि सुरंग में फंसे 8 श्रमिकों को बचाने के लिए बचाव कार्य को तेज़ी से चलाया जाए। उन्होंने घायलों की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली और कहा कि घायल श्रमिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान की जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार को पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़ी है और उनकी हर संभव मदद करेगी।

मंत्री ने बताया कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें हादसे स्थल की ओर रवाना हो चुकी हैं। सीएम ने कहा कि सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को राहत कार्यों के संदर्भ में सतर्क रहना चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि बचाव कार्य तेजी से चलें।

आपको बताते चलें, सुरंग में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए भारतीय सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। सेना ने अपनी इंजीनियरिंग टास्क फोर्स (ईटीएफ) को मौके पर भेजा। सेना की टीम ने मानवतावादी सहायता और आपदा राहत कार्यों के तहत बचाव अभियान शुरू कर दिया है। भारतीय सेना की इंजीनियर टास्क फोर्स अत्याधुनिक उपकरणों से लैस है, जो इस प्रकार के जटिल और चुनौतीपूर्ण मिशन के लिए आवश्यक हैं।

सेना ने इस मिशन में विभिन्न विशेषज्ञ टीमों को तैनात किया है, जिसमें चिकित्सा दल, एम्बुलेंस और बचाव कार्यों के लिए आवश्यक सभी उपकरण शामिल हैं। सेना ने सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करना शुरू कर दिया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *