BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 20 मई 2025 04:05 AM
  • 31.5°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : हैदराबाद ने लखनऊ की प्लेऑफ की उम्मीदों पर पानी फेरा, छह विकेट से मैच जीता
  2. आगामी आम चुनाव में भाग नहीं ले सकेगी आवामी लीग : बांग्लादेश के मुख्य चुनाव आयुक्त
  3. महाराष्ट्र: छगन भुजबल के मंत्री बनने की संभावना तेज, मंगलवार को हो सकता है शपथ ग्रहण
  4. पाकिस्तान आज भी आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह: विदेश मंत्रालय
  5. गृह मंत्रालय की नई पहल ई-जीरो एफआईआर से अपराधियों को पकड़ने में आएगी तेजी : अमित शाह
  6. सिंधु जल संधि रद्द कर पीएम मोदी ने ऐतिहासिक अन्याय समाप्त किया : शिवराज सिंह चौहान
  7. ऑपरेशन सिंदूर: ’30 लाख सैनिक के पीछे, 150 करोड़ हिंदुस्तानी’, भाजपा ने जारी किया देशभक्ति गीत
  8. सीडीएस अनिल चौहान ने किया सूरतगढ़ सैन्य स्टेशन और नलिया एयरबेस का दौरा, बढ़ाया जवानों का हौसला
  9. अपर्णा यादव ने अहिल्याबाई होल्कर के योगदान को सराहा, ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस को घेरा
  10. स्वर्ण मंदिर पर हमले की कोशिश पाकिस्तान की आतंकी सोच की पराकाष्ठा : तरुण चुघ
  11. सरकारी शिष्टमंडल के चयन में सरकार ने तोड़ी संसदीय परंपराएं : पृथ्वीराज चव्हाण
  12. कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- ‘सिंदूर’ का सौदा होता रहा, लेकिन प्रधानमंत्री चुप रहे
  13. प्रोफेसर अली खान की गिरफ्तारी पर मल्लिकार्जुन खड़गे बोले, ‘भाजपा उन लोगों से डरती है, जो उन्हें पसंद नहीं’
  14. पार्षदों ने क्यों छोड़ी आम आदमी पार्टी? कमल भारद्वाज ने बताई वजह
  15. आईएएनएस मैटराइज सर्वे : लोगों ने माना, पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की तुलना में प्रधानमंत्री मोदी में है सशक्त फैसले लेने की क्षमता

समाज पर कितना अत्याचार कम से कम इशारे से ही कुछ कह दीजिए : अखिलेश यादव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 मई 2025, 6:05 PM IST
समाज पर कितना अत्याचार कम से कम इशारे से ही कुछ कह दीजिए : अखिलेश यादव
Read Time:3 Minute, 29 Second

बीएनटी न्यूज़

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और समाजवादी पार्टी के बीच जारी जुबानी जंग के बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक और पोस्ट की है। अखिलेश यादव ने कहा कि समाज पर कितना अत्याचार और अन्याय हो रहा, कम से कम इशारे से ही कुछ कह दीजिए।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”खाली बैठे लोग बात आगे बढ़ाते हैं। काम करने वाले आगे बढ़ जाते हैं। चलो हम सब पीडीए मिलकर सकारात्मक राजनीति के मार्ग पर आगे बढ़कर संकल्प उठाएं कि अपनी पीडीए सरकार बनाएंगे, सामाजिक न्याय का राज लाएंगे। जो लोग अपने दलों में पूछे नहीं जाते हैं, अपने मंत्रालय को नाकामी का तमगा पहनाते हैं, निरर्थक बातों में, चाटुकारिता में अपना दिन और समय बिताते हैं, उनसे पुनः आग्रह है कि कुछ सार्थक भूमिका निभाइए और जिस समाज का आप सामाजिक प्रतिनिधित्व करते हैं, (अगर वो समाज आपको एक प्रतिशत भी अपना मानता है तो) उप्र भाजपा सरकार के राज में उस समाज पर कितना अत्याचार और अन्याय हो रहा है, उस पर यदि बोलकर कुछ कहने का साहस नहीं है तो कम से कम इशारे से ही कुछ कह दीजिए।”

उन्होंने लिखा, ”परिपक्व बनिए, सौम्य, शिष्टाचारी और मृदु भाषी भी। उन पर विश्वास मत कीजिए जो अपनों के सगे नहीं हैं, और वैसे भी आप तो मूल रूप से उनके हैं भी नहीं, बाहर से आकर; भाजपाइयों जैसा बोलकर, भाजपाइयों जैसा बनकर यहां घुलने-मिलने की कोशिश कर रहे हैं। अपना राजनीतिक शोषण मत होने दीजिए। अगर आपको इन पर कुछ ज़्यादा ही विश्वास है तो उनके बारे में एक बार ज़रूर सोच लीजिए, जो आज से पहले अपने को भाजपा में महत्वपूर्ण समझते थे और जो मूल रूप से भाजपाई थे, आप की तरह बाहरी भी नहीं थे। आज हैं वो वहां, कल आप होंगे जहां।”

सपा सांसद अखिलेश यादव ने आगे लिखा, ”आशा है आप अपने दल में ‘राजनीतिक स्वास्थ्य’ को सुधारने का काम करेंगे। अगर कभी संकट में हों तो हम आपके साथ खड़े रहेंगे। हम जानते हैं वो समय दूर भी नहीं है क्योंकि न तो आप, न ही आपका समाज आज के सत्ताधीश को ”भाता है या लुभाता है।” आपका समाज उनकी निगाह में दोयम क्या, कभी तियम भी न था और न होगा। आप तो अपनी चहारदीवारी बचाइए और नैतिक बुनियाद भी, वो बचेगी तो आप भी बचे रहेंगे। इस कड़ी का अंतिम पत्र क्योंकि हमें तो जनहित के लिए काम पर निकलना है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *