BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 05 अप्रैल 2025 11:43 AM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियन को 12 रनों से हराया
  2. पीएम मोदी के साथ अत्यंत फलदायी और सकारात्मक बैठक हुई : ओली
  3. श्रीलंका के मंत्रियों, भारतीय प्रवासियों ने भारी बारिश के बीच कोलंबो में पीएम मोदी का किया भव्य स्वागत
  4. वक्फ संशोधन विधेयक पर राज्यसभा में भाजपा की जीत का अंतर बहुत कम था : जयराम रमेश
  5. झारखंड में धर्म-संप्रदाय के नाम पर जहर फैला रहीं विपक्षी पार्टियां : हेमंत सोरेन
  6. झारखंड में आयुष्मान घोटाले में 21 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, 20 लाख कैश सहित कई दस्तावेज बरामद
  7. वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पहली याचिका, कांग्रेस सांसद ने दी चुनौती
  8. समावेशी राजनीति में करियर : कांग्रेस ने शुरू किया डॉ. मनमोहन सिंह फेलो प्रोग्राम
  9. बिम्सटेक शिखर सम्मेलन : तनावपूर्ण संबंधों के बीच पीएम मोदी और मोहम्मद यूनुस की मुलाकात
  10. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल पद से हटाए गए, संवैधानिक न्यायालय ने महाभियोग को मंजूरी दी
  11. वक्फ संशोधन विधेयक पर सदन की मुहर पर जगदंबिका पाल बोले, ‘आज का दिन ऐतिहासिक है’
  12. मनोज कुमार के निधन से दुखी, उन्होंने भारतीय सिनेमा पर अमिट छाप छोड़ी : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  13. प्रधानमंत्री मोदी ने वक्फ संशोधन विधेयक के पारित होने को ‘ऐतिहासिक क्षण’ बताया
  14. वक्फ संशोधन बिल जनविरोधी, असर बिहार जैसे राज्यों में होने वाले चुनावों पर पड़ेगा : कपिल सिब्बल
  15. नहीं रहे अभिनेता मनोज कुमार, 87 साल की उम्र में निधन

सीएम नीतीश ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को दिया भरोसा, ‘अब इधर-उधर जाने का सवाल ही नहीं’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 31 मार्च 2025, 1:59 AM IST
सीएम नीतीश ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को दिया भरोसा, ‘अब इधर-उधर जाने का सवाल ही नहीं’
Read Time:3 Minute, 1 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर सभी दलों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह फिलहाल बिहार के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर भाजपा को भरोसा दिया कि अब वह कभी इधर-उधर नहीं जाएंगे, बल्कि एनडीए में बने रहेंगे।

दरअसल, पटना के बापू सभागार में सहकारिता विभाग के एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमसे गलती हो गई कि हम दो बार उधर चल गए। हमारी पार्टी के ही कुछ लोगों ने गड़बड़ कर दिया था। इसलिए हम इधर से उधर चले गए थे, लेकिन अब हम लोगों ने तय कर लिया है कि कभी उधर नहीं जाएंगे।

सीएम नीतीश ने इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का नाम लेते हुए कहा कि उन्होंने ही मुझे मुख्यमंत्री बनाया था। अटल बिहारी वाजपेयी ने मुझ पर भरोसा जताया था। हम कैसे भूल सकते हैं। हम लोग शुरू से मिलकर काम कर रहे हैं और आगे भी मिलकर काम करेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग पहले थे, उस समय बिहार में कोई काम नहीं हुआ था। वे लोग हिंदू और मुस्लिम के बीच सिर्फ झगड़ा करवाते थे। पढ़ाई को लेकर कोई संसाधन नहीं था। जब हम लोग 2005 में आए, तब यह सब ठीक किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर हमने काम किए हैं। हमने बिहार में पंचायत और नगर निकाय चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया, बिहार में स्वयं सहायता समूह बनाया और ‘जीविका दीदी’ का नाम दिया।

नीतीश कुमार ने कई अन्य विकास योजनाओं की भी चर्चा की और बताया कि बिहार के विकास में केंद्र सरकार से भरपूर मदद मिल रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *