BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 13 अप्रैल 2025 09:41 PM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पश्चिम बंगाल में लगे राष्ट्रपति शासन : जगदंबिका पाल
  2. जदयू के ‘भीम संवाद’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री अशोक चौधरी को दिया ‘टास्क’
  3. बाजवा पंजाब में 50 बम होने का कर रहे दावा, बताएं सोर्स, अन्यथा होगी कार्रवाई: भगवंत मान
  4. प्रशांत किशोर डिप्रेशन में चले गए हैं, उनसे चुनौती की उम्मीद नहीं : दिलीप जायसवाल
  5. राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी ने ‘सामाजिक परंपराओं और विविधता में एकता के प्रतीक’ बैसाखी की दी शुभकामनाएं
  6. आईपीएल 2025 : अभिषेक शर्मा की धुआंधार पारी से हैदराबाद ने पंजाब को 8 विकेट से रौंदा
  7. बंगाल में वक्फ अधिनियम को लेकर हिंसा : कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीएपीएफ की तत्काल तैनाती का दिया आदेश
  8. हेराल्ड हाउस केस : ईडी ने एसोसिएटेड जर्नल्स की संपत्तियां जब्त करने के लिए दिया नोटिस
  9. राहुल गांधी और चीन की कम्युनिष्‍ट पार्टी के बीच समझौते से देश का व्यापार घाटा 25 गुना बढ़ा : पीयूष गोयल
  10. सुखबीर सिंह बादल फिर बने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष
  11. देशभर में यूपीआई लेनदेन में दिक्कत, ‘तकनीकी समस्या’ बनी वजह
  12. दिल्ली एमसीडी में मेयर चुनाव की तैयारी तेज, भाजपा और ‘आप’ में कांटे की टक्कर
  13. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  14. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  15. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह

सीएम हेमंत सोरेन ने शहीद अग्निवीर के आश्रित को नियुक्ति पत्र और 10 लाख मुआवजे का चेक सौंपा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 28 नवंबर 2024, 8:56 PM IST
सीएम हेमंत सोरेन ने शहीद अग्निवीर के आश्रित को नियुक्ति पत्र और 10 लाख मुआवजे का चेक सौंपा
Read Time:2 Minute, 54 Second

बीएनटी न्यूज़

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में गुरुवार को चौथी बार शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन एक्शन मोड में दिखे। उन्होंने झारखंड मंत्रालय में पदभार ग्रहण के तुरंत बाद सेना के एक शहीद अग्निवीर अर्जुन महतो के भाई बलराम महतो को सरकारी नौकरी में नियुक्ति का पत्र और उनके परिजनों को 10 लाख रुपए के मुआवजे का चेक सौंपा।

इस अवसर पर गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन और चंदनकियारी के विधायक उमाकांत रजक भी मौजूद रहे।

सेना में अग्निवीर के तौर पर सेवारत झारखंड के बोकारो जिला अंतर्गत चंदनकियारी प्रखंड की सिलफोर पंचायत के फतेहपुर निवासी अर्जुन कुमार महतो 22 नवंबर को असम के सिलचर में एक मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे। लंकेश्वर महतो के पुत्र अर्जुन कुमार महतो की अग्निवीर जवान के तौर पर 2023 में बहाली हुई थी।

हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी कैबिनेट ने पूर्व में ही ड्यूटी के दौरान शहीद या दिवंगत होने वाले अग्निवीर जवानों के एक आश्रित को सरकारी नौकरी और दस लाख रुपए मुआवजा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

उन्होंने कहा कि चंदनकियारी निवासी अग्निवीर के निधन पर हमें गहरा दुख है और इस घड़ी में हम उनके परिवार के साथ खड़े हैं। उनके भाई को बोकारो जिला समाहरणालय में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के रूप में नियुक्त किया गया है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि उनके परिजनों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का भी लाभ प्रदान किया जाए।

सोरेन ने कहा कि राज्य में उत्पाद विभाग में पिछले दिनों कांस्टेबल के रिक्त पदों पर बहाली की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस बहाली के दौरान राज्य के कई नौजवानों की मृत्यु की दुखद घटनाएं हुई थी। हमने इन घटनाओं की समीक्षा करने का निर्णय लिया है। राज्य में जल्द ही कांस्टेबल के रिक्त पदों पर नियुक्ति की जानी है, जिसमें निर्धारित मापदंडों के संशोधन पर विचार किया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *