BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 10:48 AM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती के अवसर पर ‘पराक्रम दिवस’ का आयोजन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 जनवरी 2025, 11:38 PM IST
सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती के अवसर पर ‘पराक्रम दिवस’ का आयोजन
Read Time:3 Minute, 55 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती के अवसर पर उनकी जन्म स्थली में ‘पराक्रम दिवस’ आयोजित किया जाएगा। ‘पराक्रम दिवस- 2025’ के अवसर पर नेताजी की जन्मस्थली ऐतिहासिक कटक शहर के बाराबती किले में 23 से 25 जनवरी तक एक भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘पराक्रम दिवस’ पर विशेष वीडियो संदेश देंगे। समारोह में नेताजी के जीवन पर केंद्रित एक पुस्तक, फोटो और अभिलेखीय प्रदर्शनी होगी, जिसमें दुर्लभ तस्वीरें, पत्र और दस्तावेजों के साथ-साथ उनकी उल्लेखनीय यात्रा को दर्शाने वाली एआर-वीआर प्रदर्शनी भी होगी।

यह बहुआयामी समारोह नेताजी की 128वीं जयंती पर उनकी विरासत के सम्मान में आयोजित किया जा रहा है। आगामी 23 से 25 जनवरी तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी 23 जनवरी को करेंगे। नेताजी की जयंती 23 जनवरी को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाने के सरकार के फैसले के बाद कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में पहला ‘पराक्रम दिवस’ मनाया गया था।

वर्ष 2022 में नई दिल्ली के इंडिया गेट पर नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया गया। वर्ष 2023 में, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 21 अनाम द्वीपों का नाम 21 परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के नाम पर रखे गए। वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया था, जो नेताजी द्वारा स्थापित इंडियन नेशनल आर्मी (आईएनए) पर मुकदमों का साक्षी रहा है।

अब इस परंपरा को जारी रखते हुए, इस वर्ष केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा कटक में ‘पराक्रम दिवस’ समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जो नेताजी का जन्मस्थान है। यह वह शहर है, जिसने उनकी प्रारंभिक संवेदनाओं को आकार दिया था। तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी और अन्य लोगों द्वारा नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करने और उस घर पर राष्ट्रध्वज फहराने से होगी, जहां नेताजी का जन्म हुआ था। इसे अब उनके लिए समर्पित एक संग्रहालय में बदल दिया गया है।

इसके बाद, बाराबती किले में ‘पराक्रम दिवस’ समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी के वीडियो संदेश के साथ होगी। इस अवसर पर एक मूर्तिकला कार्यशाला और एक चित्रकला प्रतियोगिता-सह-कार्यशाला की भी योजना बनाई जा रही है। कार्यक्रम में नेताजी की विरासत का सम्मान करते हुए और ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को उजागर करते हुए सांस्कृतिक प्रदर्शन भी होंगे। कार्यक्रम के दौरान नेताजी के जीवन पर आधारित फिल्में भी दिखाई जाएंगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *