BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 12:55 PM
  • 39.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

सैफ अली हमला : घटनास्थल से मिले आरोपी शहजाद के 19 फिंगरप्रिंट

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 20 जनवरी 2025, 10:28 PM IST
सैफ अली हमला : घटनास्थल से मिले आरोपी शहजाद के 19 फिंगरप्रिंट
Read Time:4 Minute, 4 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। अभिनेता सैफ अली खान हमला मामले में मुंबई पुलिस को अब तक घटनास्थल से आरोपी शहजाद के 19 फिंगरप्रिंट मिले हैं। पुलिस फिंगरप्रिंट्स और फोरेंसिक स्पेशलिस्ट की मदद से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने में लगी है।

मुंबई पुलिस के अनुसार, सीढ़ियों, खिड़कियों समेत अन्य स्थानों पर आरोपी के हाथों के कई निशान पाए गए हैं। यह आरोपी के खिलाफ मजबूत सबूत हो सकते हैं।

सैफ अली पर हुए हमले को लेकर मुंबई पुलिस अलर्ट है और केस को सुलझाने में लगी है। इस बीच आरोपी शहजाद को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी शहजाद ने अभिनेता के घर में घुसने से पहले कई मशहूर हस्तियों के घरों की रेकी की थी। वह रिक्शा चालक से हस्तियों के घरों के बारे में जानकारी लेता था। पुलिस रिक्शा चालक की तलाश कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने रिक्शा चालक से बांद्रा इलाके में रहने वाली हस्तियों के घर के बारे में जानकारी हासिल की थी। पुलिस उस रिक्शा चालक की तलाश कर रही है, ताकि पता चल सके कि आरोपी ने किस-किस स्टार के घर की रेकी की थी।

आरोपी ने शाहरुख खान-सैफ अली के अलावा अन्य कई हस्तियों के घर की रेकी की थी।

पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि सैफ अली पर हमले का आरोपी बांग्लादेशी नागरिक शहजाद पुलिस की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रख रहा था। आरोपी के मोबाइल फोन से पुलिस को संदिग्धों की तस्वीरें मिली है, जिन्हें जब्त कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी इन तस्वीरों और खबरों के माध्यम से पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखता था। मोबाइल फोन से उन संदिग्धों की तस्वीर मिली है, जिन्हें पुलिस पूछताछ के लिए लेकर आती थी। आरोपी के मोबाइल फोन में न्यूज चैनलों पर दिखाए जा रहे संदिग्धों के स्क्रीनशॉट भी मिले हैं। पुलिस ने फोन जब्त कर लिया है।

बता दें, मुंबई पुलिस ने सैफ अली पर हुए हमले को लेकर पहले भी दो संदिग्धों को उठाया था और उनसे पूछताछ की थी। इन दोनों की शक्ल और कदकाठी मुख्य आरोपी से मिलती-जुलती थी।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पुलिस की गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रहा था।

30 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक आरोपी शहजाद को पुलिस ने रविवार सुबह ठाणे शहर से गिरफ्तार किया था। अदालत ने आरोपी को पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया।

शहजाद को रविवार को मुंबई के बांद्रा इलाके में खान के घर से करीब 35 किलोमीटर दूर ठाणे के कासरवदावली में हीरानंदानी एस्टेट के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने ठाणे के एक जंगली इलाके में एक श्रमिक शिविर में शहजाद का पता लगाया। सूत्रों के अनुसार, “शहर में सात घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *