BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 02 अप्रैल 2025 04:36 AM
  • 18.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : पंजाब किंग्स ने लखनऊ को आठ विकेट से हराया, प्रभसिमरन सिंह बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’
  2. वक्फ अधिनियम में पहले भी हो चुके हैं संशोधन
  3. वक्फ ब‍िल पेश होने के एक दिन पहले प्रहलाद जोशी और जगदंबिका पाल ने संभाला मोर्चा, विपक्ष पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप
  4. गुजरात के बनासकांठा में हुए हादसे पर खड़गे-राहुल ने जताया दुख, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
  5. कांग्रेस ने अपने सांसदों को तीन लाइन का व्हिप क‍िया जारी, 2-4 अप्रैल को लोकसभा में उपस्थिति अनिवार्य
  6. वक्फ संशोधन विधेयक : भाजपा ने व्हिप जारी कर सांसदों से बुधवार को लोकसभा में उपस्थिति रहने के लिए कहा
  7. गुजरात के बनासकांठा हादसे में 18 की मौत, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
  8. गुजरात : बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 17 की मौत, कई घायल
  9. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने प्रदूषण से संबंधित कैग रिपोर्ट विधानसभा में की पेश
  10. चिली लैटिन अमेरिका में भारत का ‘महत्वपूर्ण मित्र और साझेदार’ : पीएम मोदी
  11. अखिलेश, डीएमके, बसपा और विपक्षी पार्टियों के लिए मुस्लिम समाज सिर्फ एक वोट बैंक : जगदंबिका पाल
  12. कोडरमा में यज्ञ के लिए भिक्षाटन पर निकलीं महिलाओं पर पत्थरबाजी, दो पक्षों के बीच टकराव के हालात
  13. ‘जिन्हें अपने कृत्यों से दुर्गंध नहीं आती, उन्हें गौमाता की सेवा में दुर्गंध ही नजर आएगी’, योगी का अखिलेश को जवाब
  14. मार्च 2026 तक नक्सलियों को पूरी तरह से उखाड़ फेंकने का लक्ष्य : अमित शाह
  15. पीएम मोदी और चिली के राष्ट्रपति की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने पर हुई चर्चा

हजारीबाग की घटना को लेकर हेमंत सरकार पर हमलावर भाजपा, कहा- हिंदुओं के त्योहारों पर ही क्यों हो रहे हमले?

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 27 मार्च 2025, 12:18 AM IST
हजारीबाग की घटना को लेकर हेमंत सरकार पर हमलावर भाजपा, कहा- हिंदुओं के त्योहारों पर ही क्यों हो रहे हमले?
Read Time:3 Minute, 10 Second

बीएनटी न्यूज़

रांची। हजारीबाग में रामनवमी के पहले 25 मार्च की रात निकाले गए ‘मंगला जुलूस’ के दौरान पथराव की घटना पर झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित अन्य भाजपा नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इस घटना के विरोध में भाजपा विधायकों ने झारखंड विधानसभा के बाहर पोर्टिको में तख्तियां लेकर प्रदर्शन भी किया।

झारखंड विधानसभा परिसर में मीडिया से बात करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि एक सोची-समझी साजिश के तहत हिंदुओं के पर्व-त्योहार के दौरान हमले किए जा रहे हैं। ऐसी घटनाओं के पीछे सरकार की तुष्टिकरण की नीति है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जब सार्वजनिक स्थलों पर गड़बड़ी रोकने के लिए इतनी तकनीक उपलब्ध है, तो सरकार को इसका उपयोग करना चाहिए। धार्मिक आयोजनों वाले स्थानों पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगा देना चाहिए। प्रशासन की ओर से वीडियोग्राफी करानी चाहिए। कोई भी व्यक्ति अगर कहीं हुड़दंग करता है या पत्थर चलाता है, तो उनके ऊपर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।

मरांडी ने हजारीबाग की घटना में पत्थरबाजों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि कार्रवाई में कोई तुष्टीकरण नहीं होना चाहिए। यह नहीं होना चाहिए कि कुछ हिंदुओं और कुछ मुसलमानों पर कार्रवाई हो। झारखंड में या कहीं भी मुहर्रम के जुलूस पर हिंदुओं ने हमला नहीं किया है। ईद की नमाज और शुक्रवार की नमाज पर हिंदू कभी हमला नहीं करते। हमला तब होता है जब हिंदुओं के पर्व-त्योहार, मूर्ति विसर्जन या कोई जुलूस होता है। इस तरह के हमलों को रोकना सरकार का काम है।

रांची के भाजपा विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी सिंह ने कहा कि हजारीबाग की घटना के पीछे जिहादी हैं। हिंदुओं के पर्व-त्योहार पर हमले की घटनाएं लगातार हो रही हैं। राज्य सरकार की तुष्टिकरण की नीति इसकी बड़ी वजह है। ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए तत्काल कड़े कदम उठाए जाने चाहिए। हजारीबाग के भाजपा विधायक प्रदीप प्रसाद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मंगलवार रात शहर में जुलूस पर पत्थरबाजों के खिलाफ सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करे। इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *