BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 21 अप्रैल 2025 01:24 PM
  • 38.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : रोहित व सूर्या की शानदार बल्लेबाजी, मुंबई ने सीएसके को नौ विकेट से हराया
  2. आईपीएल 2025 : आरसीबी से हार के बाद पोंटिंग ने कहा, हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की
  3. एनडीए से अलग होने पर पशुपति कुमार पारस बोले, ‘लोकसभा चुनाव में हमारे सांसदों का टिकट कटा, तो बहुत बुरा लगा था’
  4. भाजपा की पूरी सरकार ही प्रोपेगेंडा पर चल रही : अखिलेश यादव
  5. बिहार को ‘डबल इंजन’ नहीं, एक ही ‘पावरफुल इंजन’ की जरूरत : मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. अदालत पर टीका-टिप्पणी ठीक नहीं, यह नहीं होना चाहिए : तेजस्वी यादव
  7. रामबन में बादल फटने से तबाही : सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश
  8. खड़गे के बिहार दौरे को आरजेडी प्रवक्ता मृत्यंजय तिवारी ने बताया ‘चुनावी रणनीति’
  9. दिल्ली सरकार का लक्ष्य टैंकर माफिया को खत्म कर हर घर तक पानी पहुंचाना है: सीएम रेखा गुप्ता
  10. आज से दिल्ली में दौड़ेंगे 1,111 जीपीएस युक्त वॉटर टैंकर, दिखाई गई हरी झंडी, दावा- पानी की बर्बादी और चोरी पर लगेगी लगाम
  11. भाजपा आज से शुरू कर रही ‘वक्फ सुधार जन जागरूकता अभियान’
  12. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  13. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  14. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  15. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा

हरियाणा में अपने कुशासन की वजह से कांग्रेस हारी : मंत्री कृष्ण बेदी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 नवंबर 2024, 11:29 PM IST
हरियाणा में अपने कुशासन की वजह से कांग्रेस हारी : मंत्री कृष्ण बेदी
Read Time:3 Minute, 8 Second

बीएनटी न्यूज़

चरखी दादरी। हरियाणा सरकार के सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने गुरुवार को राज्य के चुनाव में मिली करारी हार पर कांग्रेस नेतृत्व पर जोरदार कटाक्ष किया।

मंत्री कृष्ण बेदी ने चरखी दादरी पार्टी कार्यालय में डीएससी समाज के लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नायब सरकार ने डीएससी समाज की चार पीढ़ियों की पुरानी मांग को पूरा करते हुए आरक्षण देकर एतिहासिक कार्य किया। ऐसे में डीएससी समाज 24 नवंबर को जींद में सीएम नायब सैनी का अभिनंदन करने जा रहा है, जो एतिहासिक होगा। कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा में डीएएसी समाज के आरक्षण, डीएपी खाद का मुद्दा उठाया था। लेकिन, सीएम सैनी की ओर से जवाब दिए जाने के बाद कांग्रेस पार्टी चुप हो गई।

मीटिंग में उन्होंने भाजपा कार्यकताओं को सदस्यता अभियान में तेजी लाने के साथ समय पर इसे पूरा करने के निर्देश दिए।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी क्षेत्रवाद, परिवारवाद के कारण हाशिए पर है। राज्य में कांग्रेस पार्टी की जो हालात है, वह उनकी कारगुजारियों के कारण है। बिना कप्तान के पहली बार विधानसभा में कांग्रेस को देखा है, जो अभी तक अपना नेता प्रतिपक्ष तक नहीं चुन पाई है। हरियाणा में कांग्रेस ईवीएम की वजह से नहीं बल्कि अपने 10 साल के राज में किए गए कर्मों की वजह से हारी है।

कांग्रेस की जुलाना विधायक विनेश फोगाट से जुड़े पोस्टर को लेकर उन्होंने कहा कि वो विनेश को पता होगा कि वो कहां हैं। जो भी जनप्रतिनिधि चुनाव जीतता है, उसे अपने क्षेत्र में रहना चाहिए।

कुलदीप बिश्नोई के कांग्रेस में जाने की अटकलों पर उन्होंने कहा कि कुलदीप पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और उनके भाजपा में आने से पार्टी को फायदा मिला है। अटकलों का कोई जवाब नहीं है और कोई भी ऐसे आरोप लगा सकता है। झारखंड में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। मुझे पूरा भरोसा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी भाजपा बड़ी जीत हासिल करेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *