BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 06 मार्च 2025 02:28 PM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. देवभूमि उत्तराखंड आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत, मुखवा आकर मैं धन्य: पीएम मोदी
  2. उत्तराखंड: हर्षिल में पीएम मोदी ने की मां गंगा की पूजा-अर्चना
  3. दिल्ली के निजी स्कूलों में 2.5 लाख ईडब्लूएस छात्रों के दाखिले के लिए निकाली ऑनलाइन लॉटरी
  4. लखनऊ की अदालत में पेश नहीं हुए राहुल गांधी, जज ने लगाया दो सौ रुपये का जुर्माना
  5. देवभूमि उत्तराखंड में दो नए रोपवे की मंजूरी से श्रद्धालुओं का बचेगा समय : पीएम मोदी
  6. बिहार को ‘रिटायर्ड और टायर्ड’ मुख्यमंत्री नहीं चाहिए : तेजस्वी यादव
  7. केंद्र ने उत्तराखंड में दो रोपवे परियोजना को दी मंजूरी, 36 मिनट में केदारनाथ की यात्रा
  8. अमित मालवीय ने मणिशंकर अय्यर का राजीव गांधी की योग्यता पर सवाल उठाते वीडियो किया शेयर, लिखा- पर्दा हटे
  9. तेजस्वी यादव परिवार से बाहर के किसी व्यक्ति को अध्यक्ष बनाने का साहस दिखाएं : मनीष सिन्हा
  10. ‘अबू आजमी को यूपी भेज दो, इलाज हम कर देंगे’, औरंगजेब के बयान पर सपा पर बरसे सीएम योगी
  11. चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा भारत: हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी
  12. तेजस्वी यादव पर भड़के नीतीश कुमार, कहा, ‘तुम्हारे पिता को हम ही बनाए थे सीएम’
  13. चुनाव अधिकारी राजनीतिक दलों के साथ करें नियमित बैठक : मुख्य निर्वाचन आयुक्त
  14. महिला समृद्धि योजना के पूरा न होने का आरोप, ‘आप’ ने किया प्रदर्शन
  15. डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को दी जाने वाली सभी सहायता पर लगाई रोक

हिमाचल : मंदिरों के पैसे पर राजनीतिक हंगामा, भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 05 मार्च 2025, 11:47 PM IST
हिमाचल : मंदिरों के पैसे पर राजनीतिक हंगामा, भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने
Read Time:4 Minute, 58 Second

बीएनटी न्यूज़

बिलासपुर। आर्थिक संकट से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश की सरकार द्वारा मंदिरों से पैसे मांगने के मुद्दे ने राज्य की राजनीति को पूरी तरह से गरमा दिया है। भाजपा और कांग्रेस के नेता एक-दूसरे पर तल्ख टिप्पणियां कर रहे हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और नैना देवी के विधायक रणधीर शर्मा, मंदिर न्यासी प्रदीप शर्मा, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष होशियार सिंह ठाकुर और श्रद्धालुओं ने इस मुद्दे पर अपनी-अपनी राय व्यक्त की है।

इस विवाद का मुख्य मुद्दा यह है कि प्रदेश सरकार मंदिरों के पैसे का उपयोग किस उद्देश्य के लिए करेगी। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस सरकार वित्तीय संकट से जूझ रही है और अब वह मंदिरों के पैसे का इस्तेमाल अपनी योजनाओं को कार्यान्वित करने के लिए करना चाहती है, जो गलत है। वहीं, कांग्रेस ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि यह मुद्दा केवल राजनीतिक फायदे के लिए उठाया जा रहा है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और नैना देवी के विधायक रणधीर शर्मा ने कांग्रेस की सुक्खू सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल सरकार पर वित्तीय संकट मंडरा रहा है। ऐसे में अब वह मंदिरों के पैसे का सहारा लेना चाहती है। सरकार अपनी योजनाओं को लागू करने के लिए मंदिरों के पैसे का इस्तेमाल करने के लिए आदेश जारी कर रही है, जो बिल्कुल भी उचित नहीं है। भाजपा इस कदम का पूरी तरह से विरोध करती है और प्रदेश सरकार से मांग करती है कि वह मंदिरों के पैसों का दुरुपयोग न करे।

पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष एडवोकेट होशियार सिंह ठाकुर ने कहा कि हर सरकार अपने समय में मंदिरों के पैसों का उपयोग करती रही है। मुख्यमंत्री राहत कोष में भी समय-समय पर मंदिरों के पैसों का योगदान लिया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार सामाजिक योजनाओं के लिए मंदिरों के पैसों का उपयोग करना चाहती है, तो इसमें कोई समस्या नहीं होनी चाहिए, लेकिन यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर कोई असर न पड़े और मंदिरों का पैसा सिर्फ मंदिरों के विकास के लिए खर्च किया जाए।

मंदिर न्यासी प्रदीप शर्मा ने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा इस मुद्दे को केवल राजनीतिक लाभ के लिए उठा रही है। उन्होंने बताया कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी, तो भाजपा ने भी मंदिरों के पैसों का इस्तेमाल अपनी योजनाओं को लागू करने के लिए किया था।

उन्होंने कहा कि उस समय आदेश जारी किए गए थे कि मंदिरों का 15 प्रतिशत पैसा गौशालाओं पर खर्च किया जाए। इसके अलावा, मुख्यमंत्री राहत कोष में भी कई बार मंदिरों का पैसा भेजा गया था। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि अब तक हिमाचल प्रदेश सरकार की तरफ से मंदिरों से कोई पैसा नहीं लिया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आश्रय योजना के लिए मंदिरों के पैसे को लेने की बात कर रहे थे और भाजपा ने इस मुद्दे को बड़ा बना दिया है, ताकि राजनीतिक लाभ उठाया जा सके।

श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिरों के पैसों का उपयोग केवल मंदिरों के विकास कार्यों पर होना चाहिए। उनका यह भी कहना है कि सरकार चाहे जो भी हो, श्रद्धालुओं के पैसे का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि तीर्थ स्थलों पर श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधाओं के लिए वह पैसा खर्च किया जाए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *