BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 12:26 PM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

उम्मीद है कि महाराष्ट्र की नई सरकार अपने वादों को पूरा करेगी : नाना पटोले

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 दिसंबर 2024, 10:56 PM IST
उम्मीद है कि महाराष्ट्र की नई सरकार अपने वादों को पूरा करेगी : नाना पटोले
Read Time:2 Minute, 51 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सीएम बनने की बधाई दी और उम्मीद जताई की फडणवीस जनता से किए गए अपने वादों को पूरा करेंगे।

उन्होंने कहा कि फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बन गए हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि वह महाराष्ट्र की जनता से किए गए अपने वादों को पूरा करेंगे। महाराष्ट्र में 13 दिन बाद शपथ ग्रहण हुआ है। लेकिन, इसमें सिर्फ तीन लोग शपथ ले पाए हैं – एक मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री। इस स्थिति को लेकर कई बातें उठ रही हैं। पहले तो मैं हमारे मित्र देवेंद्र फडणवीस को शुभकामनाएं देता हूं, क्योंकि वह राज्य के मुख्यमंत्री बन गए हैं।”

उन्होंने कहा, “फडणवीस ने महाराष्ट्र के किसानों के कर्ज माफ करने की बात की थी, जो बहुत जरूरी है, क्योंकि वहां किसान संकट में हैं। हमें उम्मीद है कि वह इस वादे को जल्द पूरा करेंगे। इसके अलावा, महाराष्ट्र में युवाओं के लिए दो लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियों की पोस्ट खाली पड़ी हैं। इन पदों को जल्दी भरने की जरूरत है, ताकि लोगों को काम मिल सके।”

उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था में भी काफी समस्याएं हैं, जैसे ड्रग माफिया और अपराध। हमें उम्मीद है कि फडणवीस इस दिशा में सुधार लाएंगे और महाराष्ट्र को अपराध मुक्त बनाएंगे। इसके साथ ही, उन्होंने गरीबों के लिए घर देने का वादा भी किया था, और हमें विश्वास है कि इस साल के अंत तक हर गरीब को घर मिल जाएगा।”

उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र की सड़कें भी बहुत खस्ता हालत में हैं, जैसे हाईवे और ग्रामीण इलाकों में गड्ढे भरे पड़े हैं। हम चाहते हैं कि महाराष्ट्र को एक अच्छे और विकसित राज्य में बदला जाए।”

उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार में हो रही देरी पर कहा कि यह सरकार का मुद्दा है, हमें उसमें नहीं पड़ना। हम जनता के सवाल उठाने और उनके हक के लिए सरकार से बात करेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *