BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 04:05 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

भगवंत मान से पंजाब नहीं संभल रहा : तरुण चुघ

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 27 जनवरी 2025, 11:56 AM IST
भगवंत मान से पंजाब नहीं संभल रहा : तरुण चुघ
Read Time:2 Minute, 57 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने रविवार को बीएनटी न्यूज़ से बातचीत की। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पवित्र दिन पर अमृतसर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के साथ बेअदबी का जो काम हुआ है, वह बेहद दुर्भाग्य, निंदनीय और मन को कष्ट देने वाला है।

तरुण चुघ ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार गहरी निद्रा में सो रही है। पंजाब का लॉ एंड ऑर्डर अस्त व्यस्त है और मुख्यमंत्री टूरिज्म में मस्त हैं। गणतंत्र दिवस का पवित्र दिन हो, संविधान लागू करने का दिन हो और संविधान निर्माता की मूर्ति के साथ बेअदबी की जाती है। पुलिस थाने के सामने संविधान की प्रतियां जलाई जाती हैं। यह घटना दुखद है और निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि इस घटना ने पंजाब सरकार की कानून-व्यवस्था की पोल खोल कर रखी दी है। भगवंत मान की सरकार हर मुद्दे पर फेल है। एक तरफ जहां सरकार सुरक्षा नहीं दे पा रही, वहीं महापुरुषों का अपमान हो रहा है। पंजाब सरकार को चाहिए कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। दोषियों के तार कहां तक जुड़े हुए हैं, पूरी जांच होनी चाहिए। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जवाब देना चाहिए कि इस घटना में कौन-कौन लिप्त हैं।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि इस घटना से पंजाब सरकार में कानून-व्यवस्था की पोल खुल चुकी है। भगवंत मान से पंजाब नहीं संभल रहा है, हर मोर्चे पर आम आदमी पार्टी की सरकार फेल है।

बता दें कि पंजाब के अमृतसर में रविवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर एक युवक ने बाबा साहेब की मूर्ति को खंडित करने की कोशिश की। अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण के लिए लाई गई सीढ़ी से युवक चढ़ गया और हथौड़े से मूर्ति को खंडित करने लगा। उपद्रवियों का जब इससे भी मन नहीं भरा तो सामने रखे संविधान को आग के हवाले कर दिया। इधर इस घटना की जानकारी दलित समुदाय को हुई तो यहां पर आकर विरोध जताया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *