BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 15 मई 2025 10:06 PM
  • 39.72°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी: विजय शाह बोले ‘मैं शर्मिंदा हूं, दिल से माफी मांगता हूं’
  2. दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम को नहीं मिली अनुमति, कांग्रेस ने पुनर्विचार का किया आग्रह
  3. सरकार जब देशहित में कदम उठाएगी, विपक्ष उनका साथ देगा : कृष्णा अल्लावारु
  4. आदमपुर एयरबेस जाकर प्रधानमंत्री ने पाकिस्‍तान को किया बेनकाब : हुसैन दलवई
  5. दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सम्मानित किया गया
  6. पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्किये का गाजियाबाद के फल व्यापारियों ने किया बहिष्कार
  7. पाकिस्तान ने अपने साथी देशों के साथ मिलकर भारत के खिलाफ कैसे किया फेक न्यूज का प्रसार, ‘डिसइंफो लैब’ ने किया खुलासा
  8. एस जयशंकर की ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री से फोन पर बात, आतंकवाद के मुद्दे पर हुई चर्चा
  9. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  10. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  11. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  12. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  13. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  14. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  15. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता

स्वास्थ्य चुनौतियों, महामारियों से उबरने के लिए वैश्विक साझेदारी की जरूरत: स्वास्थ्य विशेषज्ञ

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 20 अक्टूबर 2022, 2:20 PM IST
स्वास्थ्य चुनौतियों, महामारियों से उबरने के लिए वैश्विक साझेदारी की जरूरत: स्वास्थ्य विशेषज्ञ
Read Time:4 Minute, 23 Second

स्वास्थ्य चुनौतियों, महामारियों से उबरने के लिए वैश्विक साझेदारी की जरूरत: स्वास्थ्य विशेषज्ञ

जयपुर, 20 अक्टूबर (बीएनटी न्यूज़)| विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के संरक्षण में तीन दिवसीय विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन (डब्ल्यूएचएस) 2022 का आयोजन 16 से 18 अक्टूबर तक बर्लिन में किया गया। इस वर्ष के शिखर सम्मेलन का विषय ‘वैश्विक स्वास्थ्य के लिए समाधान खोजना’ था। शिखर सम्मेलन में डब्ल्यूएचओ की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं और महामारी से संबंधित जानकारी के लिए डब्ल्यूएचओ द्वारा स्थापित ‘सोशल कम्युनिकेशन’ के बारे में सबसे निचली कड़ी के बारे में सभा को जानकारी दी।

डब्ल्यूएचएस 2022 का उद्देश्य चिकित्सा के क्षेत्र में काम करने वाले प्रतिनिधियों के साथ-साथ दुनिया के सभी हिस्सों के स्वास्थ्य नेताओं और नीति निर्माताओं को एक साथ लाना है। इसने वैश्विक स्वास्थ्य विकास के लिए तालमेल और आने वाले समय में होने वाली महामारियों के लिए नवाचारों को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया।

शिखर सम्मेलन का उद्घाटन संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ट्रेडोस एडनॉम घेब्येयियस और 100 से अधिक देशों के 2,000 से अधिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया था। उद्घाटन समारोह में, स्कोल्ज ने कहा कि, राष्ट्रीय सीमाओं के पार नेटवकिर्ंग और अच्छा सहयोग महत्वपूर्ण है, खासकर वैश्विक स्वास्थ्य के क्षेत्र में।

गुटेरेस ने कहा कि दुनिया को हालिया महामारी का संज्ञान लेना चाहिए और हमें ऐसी स्वास्थ्य प्रणाली स्थापित करनी चाहिए, जिसका दुनिया का हर नागरिक हकदार हो। घेब्रेयसस ने कहा, कोविड -19 महामारी ने वैश्विक स्वास्थ्य ढांचे को खंडित और असंगत के रूप में उजागर किया है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया को एक साथ आना होगा और तभी वैश्विक स्वास्थ्य को एक नए स्तर पर ले जाया जा सकता है।

शिखर सम्मेलन के अध्यक्ष एक्सल प्राइस ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग का आह्वान करते हुए कहा, इस समय, हमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अभूतपूर्व तरीके से एक साथ काम करना चाहिए। सम्मेलन में जयपुर स्थित निम्स विश्वविद्यालय के अध्यक्ष बलवीर सिंह तोमर ने भी भाग लिया। तोमर ने कहा कि कोविड-19 के बाद यह पहला व्यक्तिगत रूप से वैश्विक स्तर का कार्यक्रम था जिसमें 100 से अधिक देशों के स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने वाले 2,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

तोमर ने बर्लिन में कहा, छोटी बीमारी को महामारी बनने से बचाने के लिए हमें जमीनी स्तर पर लोगों को शिक्षित करने की जरूरत है, ताकि किसी भी तरह की महामारी को समय रहते रोका या नियंत्रित किया जा सके।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *