BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 14 जून 2025 01:14 AM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. मुझे खुद भरोसा नहीं, मैं कैसे जिंदा निकला: अहमदाबाद विमान हादसे में बचे विश्वास कुमार ने बताया कैसे हुआ ‘चमत्कार’
  2. अहमदाबाद विमान हादसा: पीएम मोदी ने कहा, ‘इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता’
  3. अहमदाबाद विमान हादसे को ट्रंप ने ‘विमानन इतिहास की सबसे दुखद घटना’ बताया
  4. अहमदाबाद विमान हादसा : नहीं रहे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी
  5. अहमदाबाद विमान हादसे से पूरा देश दुखी, ओम बिरला से नितिन गडकरी और नीतीश कुमार तक, कई बड़े नेताओं ने दी प्रतिक्रिया
  6. अहमदाबाद विमान हादसा : सोनिया गांधी-मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विपक्ष के बड़े नेताओं ने दुख जताया
  7. अहमदाबाद विमान हादसा : अमित शाह ने एकमात्र जीवित बचे यात्री से की मुलाकात
  8. अहमदाबाद विमान हादसा : एयर इंडिया ने की पुष्टि, बताया 241 लोगों की गई जान
  9. शाखा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक संघ का संपर्क पहुंचना चाहिए: आरएसएस प्रमुख भागवत
  10. पंजाब : अनुसूचित जाति के 4,727 लोगों का 68 करोड़ रुपए का कर्ज माफ, सरकार ने बांटे सर्टिफिकेट
  11. प्रियंका चतुर्वेदी ने यूरोपीय यात्रा को बताया सफल, बोलीं- ‘वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान को किया बेनकाब’
  12. कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी को बताया ‘निडर और साहसी’
  13. मणिपुर सरकार ने मैतेई नेता की गिरफ्तारी के बाद पांच जिलों में कर्फ्यू लगाया
  14. आप और कांग्रेस ने झुग्गीवासियों को वर्षों तक मूर्ख बनाया : सीएम रेखा गुप्ता
  15. 11 वर्षों में नारीशक्ति की सफलताएं देशवासियों को गौरवान्वित करने वाली हैं : पीएम मोदी

अमेरिका : अवैध प्रवासियों को ढोने वाले भारतीय उबर चालक को जेल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 15 फ़रवरी 2020, 8:57 AM IST
अमेरिका : अवैध प्रवासियों को ढोने वाले भारतीय उबर चालक को जेल
Read Time:1 Minute, 59 Second

न्यूयॉर्क, (आईएएनएस)| कनाडा की सीमा से अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने वाले लोगों को ढोने के आरोप में एक भारतीय उबर कैब चालक को एक साल की जेल की सजा सुनाई गई है।

संघीय अभियोजक ग्रांट जैक्विथ ने कहा कि अमेरिका में शरण पाने वाले 30 वर्षीय जसविंदर सिंह को गुरुवार को न्यूयॉर्क राज्य के यूटिका में एक संघीय अदालत में न्यायाधीश डेविड हर्ड ने सजा सुनाई और वह संभावित निर्वासन का सामना कर रहा है।

न्याय विभाग ने कहा कि सिंह ने जनवरी और मई 2019 के बीच कई अवैध सीमा पार करने वालों को पेमेंट और अंतर्देशीय परिवहन के लिए चुनने की बात कबूली।

उसे पिछले मई में तब गिरफ्तार किया गया था, जब वह एक वयस्क और एक बच्चा, जिन्होंने गैरकानूनी रूप से सीमा पार किया, उनसे 2,200 डॉलर पेमेंट लेने कनाडा सीमा के पास गया था।

कनाडा के साथ 8,840 किलोमीटर की अमेरिकी सीमा ज्यादातर खुली रहती है और ज्यादा कड़ी सुरक्षा नहीं है।

कनाडाई और अमेरिकी नागरिक बिना वीजा के एक-दूसरे के देशों में जा सकते हैं, हालांकि उन्हें नौकरी करने के लिए वर्क परमिट की जरूरत होगी।

लेकिन भारत जैसे अन्य देशों के नागरिक, जो अमेरिका के वीजा-मुक्त प्रवेश कार्यक्रमों से कवर नहीं हैं, उन्हें कनाडा से अमेरिका जाने के लिए वीजा की जरूरत होती है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *