BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 15 जून 2025 05:15 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. मुझे खुद भरोसा नहीं, मैं कैसे जिंदा निकला: अहमदाबाद विमान हादसे में बचे विश्वास कुमार ने बताया कैसे हुआ ‘चमत्कार’
  2. अहमदाबाद विमान हादसा: पीएम मोदी ने कहा, ‘इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता’
  3. अहमदाबाद विमान हादसे को ट्रंप ने ‘विमानन इतिहास की सबसे दुखद घटना’ बताया
  4. अहमदाबाद विमान हादसा : नहीं रहे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी
  5. अहमदाबाद विमान हादसे से पूरा देश दुखी, ओम बिरला से नितिन गडकरी और नीतीश कुमार तक, कई बड़े नेताओं ने दी प्रतिक्रिया
  6. अहमदाबाद विमान हादसा : सोनिया गांधी-मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विपक्ष के बड़े नेताओं ने दुख जताया
  7. अहमदाबाद विमान हादसा : अमित शाह ने एकमात्र जीवित बचे यात्री से की मुलाकात
  8. अहमदाबाद विमान हादसा : एयर इंडिया ने की पुष्टि, बताया 241 लोगों की गई जान
  9. शाखा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक संघ का संपर्क पहुंचना चाहिए: आरएसएस प्रमुख भागवत
  10. पंजाब : अनुसूचित जाति के 4,727 लोगों का 68 करोड़ रुपए का कर्ज माफ, सरकार ने बांटे सर्टिफिकेट
  11. प्रियंका चतुर्वेदी ने यूरोपीय यात्रा को बताया सफल, बोलीं- ‘वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान को किया बेनकाब’
  12. कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी को बताया ‘निडर और साहसी’
  13. मणिपुर सरकार ने मैतेई नेता की गिरफ्तारी के बाद पांच जिलों में कर्फ्यू लगाया
  14. आप और कांग्रेस ने झुग्गीवासियों को वर्षों तक मूर्ख बनाया : सीएम रेखा गुप्ता
  15. 11 वर्षों में नारीशक्ति की सफलताएं देशवासियों को गौरवान्वित करने वाली हैं : पीएम मोदी

उन्नाव दुष्कर्म : पीड़िता के पिता की हत्या मामले की सुनवाई 4 मार्च तक टली

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 मार्च 2020, 9:41 AM IST
उन्नाव दुष्कर्म : पीड़िता के पिता की हत्या मामले की सुनवाई 4 मार्च तक टली
Read Time:2 Minute, 3 Second

नई दिल्ली, (आईएएनएस)| दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को तीन साल पहले उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में भाजपा से निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर द्वारा दुष्कर्म की शिकार एक महिला के पिता की कथित रूप से हिरासत में मौत के मामले में फैसला सुनाने की तारीख चार मार्च तक टाल दी है। तीस हजारी कोर्ट के जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मेश शर्मा अब चार मार्च की सुबह 11:30 बजे फैसला सुनाएंगे।

यह मामला नौ अप्रैल 2018 को पुलिस हिरासत में दुष्कर्म पीड़िता के पिता की मौत से संबंधित है।

सेंगर द्वारा 2017 में महिला का कथित तौर पर अपहरण कर दुष्कर्म किया गया था। उस समय वह नाबालिग थी।

अदालत ने पिछले साल 20 दिसंबर को महिला का दुष्कर्म करने के लिए उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

इस मामले में सीबीआई ने आरोपों को साबित करने के लिए पीड़िता के चाचा, मां, बहन व पिता के सहकर्मी समेत 55 गवाहों के बयान दर्ज करवाए तो वहीं बचाव पक्ष ने नौ गवाहों को पेश किया।

यह मामला पिछले साल सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर उत्तर प्रदेश की एक ट्रायल कोर्ट से राष्ट्रीय राजधानी में स्थानांतरित किया गया था।

दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद कुलदीप सिंह सेंगर को हाल ही में उत्तर प्रदेश विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *