BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 12:54 PM
  • 37.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  2. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  3. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  4. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा
  5. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को मुर्शिदाबाद हिंसा पर लेना चाहिए संज्ञान : आचार्य प्रमोद कृष्णम
  6. केसी त्यागी ने वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट को बताया सर्वोच्च, बंगाल में सुशासन की मांग
  7. बांग्लादेश में हिंदू नेता की हत्या की खड़गे ने की निंदा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
  8. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  9. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  10. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं
  11. तेजस्वी ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा, कहा- हर टेंडर में मंत्री का 30 फीसदी कमीशन तय
  12. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  13. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  14. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  15. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा

ज्ञानवापी में सर्वे के दौरान काशी में रहा जश्न का माहौल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 05 अगस्त 2023, 4:05 PM IST
ज्ञानवापी में सर्वे के दौरान काशी में रहा जश्न का माहौल
Read Time:3 Minute, 38 Second

हाईकोर्ट के आदेश के बाद शुक्रवार को एएसआई ने सर्वे शुरू कर दिया है। पहले दिन करीब सात घंटे तक सर्वे चला। मौजूद लोगों के अनुसार, टीम सुबह 7:44 बजे पहुंची थी। फिर शाम को 5:20 बजे टीम परिसर से बाहर निकली है।

इस दौरान काशी में जश्‍न का माहौल दिखाई दिया। जगह-जगह ‘हर-हर महादेव’ की गूंज सुनाई दी। महिलाओं ने कहा कि वे सभी सर्वे के कार्य से संतुष्ट हैं और जल्द ही सबको महादेव मिलेंगे।

ज्ञानवापी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद से ही काशी में जश्‍न का माहौल है। वहीं, शुक्रवार को जब मुस्‍ल‍िम पक्ष की याच‍िका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही थी, उस वक्‍त भी काशी में हर-हर महादेव के नारे लग रहे थे।

इस बीच जुमे की नमाज की वजह से पौने दो घंटे तक सर्वे का काम बंद रहा था। इससे पहले 24 जुलाई को पहले दिन एएसआई की टीम ने साढ़े पांच घंटे तक सर्वे का काम किया था। अब शनिवार सुबह दोबारा सर्वे शुरू होगा।
इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट से इजाजत मिलने के बाद शुक्रवार को सुबह 7:40 बजे से ज्ञानवापी में एएसआई की टीम ने सर्वे शुरू कर दिया था।

4 घंटे बाद यानी 12 बजे जुमे की नमाज के लिए सर्वे को रोक दिया गया। दोपहर 3 बजे से सर्वे फिर शुरू हो गया। सर्वे टीम में तकरीबन कई दर्जन सदस्य हैं। ज्ञानवापी परिसर को 4 ब्लॉक में बांटा गया है। चारों तरफ कैमरे लगाए हैं। वीडियोग्राफी की जा रही है। ज्ञानवापी की पश्चिमी दीवार पर सबसे ज्यादा फोकस है। दीवार की बारीक स्कैनिंग की जा रही है। कलाकृतियों को देखा जा रहा है।

शनिवार से अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमेटी सहयोग करेगी। यह जानकारी शाम मस्जिद कमेटी के संयुक्त सचिव सैयद मोहम्मद यासीन ने दी। इससे पहले शुक्रवार और बीते 24 जुलाई को ज्ञानवापी में सर्वे के दौरान मस्जिद कमेटी के प्रतिनिधि नहीं मौजूद थे।

सैयद मोहम्मद यासीन ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने एएसआई के सर्वे पर स्थगन आदेश देने से इनकार कर दिया है। ऐसे में अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमेटी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि वह सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का सम्मान करते हुए सर्वे में सहयोग करेंगे।

आशा करते हैं कि न्यायालय के दिशा-निर्देश का निष्पक्ष तरीके से पालन होगा और हमारी मस्जिद को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। साथ ही 17 मई 2022 के सुप्रीम कोर्ट के अदालत के आदेश से हमारे धार्मिक अधिकार सुरक्षित रहेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *