
मुंबई, (आईएएनएस)| न्यायमूर्ति भूषण पी. धर्माधिकारी को बॉम्बे हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन की एक विज्ञप्ति में सोमवार को यह जानकारी दी गई।
न्यायमूर्ति धर्माधिकारी की नियुक्ति, मुख्य न्यायाधीश प्रदीप नंदराजोग के बीते सप्ताह सेवानिवृत्त होने के बाद हुई है।
न्यायमूर्ति धर्माधिकारी वर्तमान में हाईकोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश हैं।
एक पखवाड़े पहले न्यायमूर्ति भूषण पी.धर्माधिकारी के चचेरे भाई न्यायमूर्ति एस.सी.धर्माधिकारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। एस.सी.धर्माधिकारी, मुख्य न्यायाधीश के बाद वरिष्ठतम न्यायाधीश थे।