BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 25 मई 2025 07:10 AM
  • 23.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत कभी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा : विदेश मंत्री
  2. विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्रंप के मध्यस्थता के दावे को फिर किया खारिज
  3. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
  4. पाकिस्तान इंसानियत में विश्वास नहीं करता, उसने आतंकवाद को अपना मॉडल बनाया : प्रियंका चतुर्वेदी
  5. ‘जाति जनगणना को लेकर निडर होकर जनता के बीच जाएं’, खड़गे की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील
  6. निशिकांत दुबे कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे, लेकिन 1991 का समझौता चंद्रशेखर सरकार के दौर में हुआ: तारिक अनवर
  7. छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में घायल को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, स्कीम आज से लागू
  8. संजय राउत ने राहुल गांधी के सवाल को बताया जनता की आवाज, बोले- पाकिस्तान पर नहीं कर सकते भरोसा
  9. निशिकांत दुबे की पोस्ट को सुप्रिया श्रीनेत ने बताया ‘फर्रे’, बोलीं- इससे जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पीएम मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और सैन्य शक्ति का प्रतीक: अमित शाह
  11. पूर्वोत्तर राज्य बन रहे भारत का डिजिटल गेटवे: पीएम नरेंद्र मोदी
  12. निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को दिया जवाब, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा सांसद की समझ पर उठाया सवाल
  13. ‘कांग्रेस ने सरेंडर किया’, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की केंद्र से मांग 1991 समझौते की जांच कराई जाए
  14. पीएम मोदी के रहते दूसरे गठबंधन में नहीं जा सकता: चिराग पासवान
  15. तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2

महाराष्ट्र के पुणे में भीषण हादसा, डंपर ने फुटपाथ पर सो रहे 9 लोगों को कुचला

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 दिसंबर 2024, 12:07 PM IST
महाराष्ट्र के पुणे में भीषण हादसा, डंपर ने फुटपाथ पर सो रहे 9 लोगों को कुचला
Read Time:2 Minute, 15 Second

बीएनटी न्यूज़

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार डंपर ने फुटपाथ पर सो रहे 9 लोगों को कुचला दिया। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

यह घटना पुणे के वाघोली के केसनंद फाटा में रविवार को देर रात 12.30 बजे के आसपास हुई। हादसे में घायल सभी लोग मजदूर बताए जा रहे हैं। ये लोग रविवार रात को ही काम के सिलसिले में अमरावती से पुणे आए थे। यह घटना वाघोली के केसनंद नाके पर पुलिस स्टेशन के सामने हुई। हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के वक्त फुटपाथ पर कुल 12 लोग सो रहे थे और कई अन्य लोग फुटपाथ के किनारे एक झोपड़ी में सो रहे थे। इसी दौरान भारी भरकम डंपर फुटपाथ पर चढ़ गया और वहां सो रहे लोगों को कुचलते हुए निकल गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग पीड़ितों को बचाने के लिए दौड़े। इसी बीच पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने डंपर के ड्राइवर को हिरासत में लिया है। मोटर व्हीकल्स एक्ट (एमवीए) और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत ड्राइवर पर केस दर्ज किया गया है।

बात दें, इससे पहले भी इसी महीने में महाराष्ट्र के पुणे में हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह घटना पुणे के इंदापुर तहसील में हुई थी, जहां बारामती से भिगवान जा रही एक कार हादसे का शिकार हो गई, जिसमें 4 लोग सवार थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *