BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 14 जून 2025 05:15 PM
  • 41.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. मुझे खुद भरोसा नहीं, मैं कैसे जिंदा निकला: अहमदाबाद विमान हादसे में बचे विश्वास कुमार ने बताया कैसे हुआ ‘चमत्कार’
  2. अहमदाबाद विमान हादसा: पीएम मोदी ने कहा, ‘इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता’
  3. अहमदाबाद विमान हादसे को ट्रंप ने ‘विमानन इतिहास की सबसे दुखद घटना’ बताया
  4. अहमदाबाद विमान हादसा : नहीं रहे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी
  5. अहमदाबाद विमान हादसे से पूरा देश दुखी, ओम बिरला से नितिन गडकरी और नीतीश कुमार तक, कई बड़े नेताओं ने दी प्रतिक्रिया
  6. अहमदाबाद विमान हादसा : सोनिया गांधी-मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विपक्ष के बड़े नेताओं ने दुख जताया
  7. अहमदाबाद विमान हादसा : अमित शाह ने एकमात्र जीवित बचे यात्री से की मुलाकात
  8. अहमदाबाद विमान हादसा : एयर इंडिया ने की पुष्टि, बताया 241 लोगों की गई जान
  9. शाखा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक संघ का संपर्क पहुंचना चाहिए: आरएसएस प्रमुख भागवत
  10. पंजाब : अनुसूचित जाति के 4,727 लोगों का 68 करोड़ रुपए का कर्ज माफ, सरकार ने बांटे सर्टिफिकेट
  11. प्रियंका चतुर्वेदी ने यूरोपीय यात्रा को बताया सफल, बोलीं- ‘वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान को किया बेनकाब’
  12. कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी को बताया ‘निडर और साहसी’
  13. मणिपुर सरकार ने मैतेई नेता की गिरफ्तारी के बाद पांच जिलों में कर्फ्यू लगाया
  14. आप और कांग्रेस ने झुग्गीवासियों को वर्षों तक मूर्ख बनाया : सीएम रेखा गुप्ता
  15. 11 वर्षों में नारीशक्ति की सफलताएं देशवासियों को गौरवान्वित करने वाली हैं : पीएम मोदी

समलैंगिकता पर अहम फैसला सुनाने वाले न्यायाधीश का होगा तबादला

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 20 फ़रवरी 2020, 9:18 AM IST
समलैंगिकता पर अहम फैसला सुनाने वाले न्यायाधीश का होगा तबादला
Read Time:2 Minute, 48 Second

नई दिल्ली, (आईएएनएस)| सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश एस. मुरलीधर को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट स्थानांतरित करने की सिफारिश की है। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस. ए. बोबडे की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम में वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन. वी. रमना, न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा, न्यायमूर्ति आर. एफ. नरीमन और न्यायमूर्ति आर. बानुमथी शामिल हैं।

कॉलेजियम ने 12 फरवरी को हुई एक बैठक में न्यायमूर्ति रंजीत वी. मोरे को बॉम्बे हाईकोर्ट से मेघालय हाईकोर्ट और कर्नाटक हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति रवि विजय कुमार मलीमथ को उत्तराखंड हाईकोर्ट में स्थानांतरित करने की भी सिफारिश की थी।

न्यायमूर्ति मुरलीधर दिल्ली हाईकोर्ट में तीसरे वरिष्ठतम न्यायाधीश हैं।

न्यायमूर्ति मुरलीधर हाईकोर्ट की उस खंडपीठ का हिस्सा थे, जिसने 2009 के नाज फाउंडेशन मामले में पहली बार कहा था कि समलैंगिकता कोई अपराध नहीं है। वह उस पीठ का भी हिस्सा रहे हैं जिसने हाशिमपुरा नरसंहार मामले में उत्तर प्रदेश पीएसी के सदस्यों और 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन कुमार को दोषी ठहराया था।

एक वकील के रूप में समाजसेवा के तौर पर उनके निशुल्क काम में भोपाल गैस आपदा के पीड़ितों और नर्मदा पर बांधों से विस्थापित लोगों के मामले शामिल रहे हैं।

वहीं न्यायाधीश मोरे भी बॉम्बे हाईकोर्ट के तीसरे वरिष्ठतम न्यायाधीश हैं। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से एलएलएम किया और उन्हें आठ सितंबर, 2006 को हाईकोर्ट के एक अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया।

न्यायमूर्ति मलीमथ वर्तमान में कर्नाटक हाईकोर्ट के दूसरे वरिष्ठतम न्यायाधीश हैं। उन्होंने 1987 में कर्नाटक हाईकोर्ट में एक वकील के रूप में कानूनी प्रैक्टिस शुरू की थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *