BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 09 जून 2025 01:33 PM
  • 42.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. शाखा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक संघ का संपर्क पहुंचना चाहिए: आरएसएस प्रमुख भागवत
  2. पंजाब : अनुसूचित जाति के 4,727 लोगों का 68 करोड़ रुपए का कर्ज माफ, सरकार ने बांटे सर्टिफिकेट
  3. प्रियंका चतुर्वेदी ने यूरोपीय यात्रा को बताया सफल, बोलीं- ‘वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान को किया बेनकाब’
  4. कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी को बताया ‘निडर और साहसी’
  5. मणिपुर सरकार ने मैतेई नेता की गिरफ्तारी के बाद पांच जिलों में कर्फ्यू लगाया
  6. आप और कांग्रेस ने झुग्गीवासियों को वर्षों तक मूर्ख बनाया : सीएम रेखा गुप्ता
  7. 11 वर्षों में नारीशक्ति की सफलताएं देशवासियों को गौरवान्वित करने वाली हैं : पीएम मोदी
  8. देवेंद्र फडणवीस का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- ‘महाराष्ट्र पराजय कितना गहराई से चुभा इसका मुझे भलीभांति एहसास’
  9. नासिक में नमाज के बाद फिलिस्तीनी झंडा फहराया गया, पुलिस ने शुरू की जांच
  10. ‘महाराष्ट्र चुनाव में मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर एनडीए नेताओं ने राहुल गांधी को घेरा
  11. राहुल गांधी को सोचना चाहिए कि जनता क्यों नकार रही : चिराग पासवान
  12. सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता समाप्त होना दुर्भाग्यपूर्ण : धर्मेंद्र यादव
  13. सहस्राब्दी के लिए ‘टाइम कैप्सूल’ में समाहित गुजरात की विरासत : पीएम मोदी की दूरदर्शी पहल
  14. राहुल गांधी पर चुनाव आयोग का तंज, मैच हारने के बाद रेफरी को दोष देना नई आदत…
  15. राहुल गांधी के लेख पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बयान- ‘लोकतंत्र की हत्या हुई, जनता भाजपा को देगी जवाब’

सीएए विरोधियों से संवाद नहीं करने पर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 फ़रवरी 2020, 9:33 AM IST
सीएए विरोधियों से संवाद नहीं करने पर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा
Read Time:2 Minute, 33 Second

नई दिल्ली, (आईएएनएस)| कांग्रेस ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों से संवाद नहीं करने को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस का बयान ऐसे समय में आया है, जब सुप्रीम कोर्ट ने एक दिन पहले सोमवार को इस मुद्दे पर शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए वार्ताकार नियुक्त किए हैं। इस मुद्दे पर सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने विरोध जताने को एक मौलिक अधिकार बताते हुए शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से बात करने और इस मुद्दे का हल निकालने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है।

कांग्रेस के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से किए कए ट्वीट में कहा गया है, “देश भर की हजारों महिलाएं असंवैधानिक सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं। लेकिन घमंडी भाजपा सरकार ने एक बार भी इन आवाजों पर ध्यान नहीं दिया है।”

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि आवाज उठाने वालों को राष्ट्र-विरोधी के रूप में चित्रित किया जा रहा है।

पार्टी ने कहा, “वे संविधान के लिए लड़ रहे हैं।”

उल्लेखनीय है कि शीर्ष अदालत ने सोमवार को वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े की अगुवाई में विरोध स्थल में बदलाव के बारे में शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से बात करने और अदालत में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तीन वार्ताकारों को नियुक्त किया।

न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति के. एम. जोसेफ की पीठ ने सार्वजनिक सड़क को अवरुद्ध करने से जुड़े विरोध प्रदर्शन की प्रकृति का हवाला देते हुए कहा, “हम चिंतित हैं, अगर लोग सड़कों पर उतरने लगे और विरोध करते हुए सड़कों को अवरुद्ध करने लगे तो क्या होगा। यह एक चिंता का विषय है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *